जानें अडॉप्ट किए बच्चे के साथ कैसे बनाएं रिश्ते को मजबूत

क्या आपने भी बच्चा अडॉप्ट किया है तो इस तरीके से बनाएं रिश्ते को मजबूत।

 

Ways to Bond with your Adopted Child

किसी भी बच्चे को अडॉप्ट करने के बाद कई चीजें हमें समझ नहीं आती हैं। हम यह भी नहीं समझ पाते हैं कि हम अपने बच्चे के साथ कैसे अपने रिश्ते को खास बना सकते हैं। दूसरे के बच्चे के साथ एक खास रिश्ता हम तभी बना पाएंगे जब हम उसे पूरे तरीके से अपना समझे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप अपने अडॉप्ट किए बच्चे के साथ एक खास रिश्ता बना सकती हैं।

उनसे बातें करें

आपको अडॉप्ट किए हुए बच्चे के साथ बात करना चाहिए। शुरुआत के कुछ दिनों में आपको अडॉप्ट किए हुए बच्चे के साथ ज्यादा समय व्यतीत करना चाहिए। ऐसा करने से आप काफी जल्दी उनके साथ घुल मिल जाएंगे। बच्चे के साथ ही रहे कई बार वह नई जगह आकर भी घबरा जाते हैं। ऐसे में आपको उसके साथ ही रहना चाहिए।

घूमने जाएं

how to strengthen bond with adopted child

अडॉप्ट किए बच्चे के साथ आप घूमने भी जा सकती हैं। बता दे कि अगर बच्चा काफी ज्यादा छोटा है तो आपको उसके साथ पार्क जाना चाहिए। वही अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है तो आपको उसके साथ मूवी भी देखने जा सकती हैं। उनके साथ आप जितना समय व्यतीत करेंगी उनता आपके लिए अच्छा होगा। ऐसे में आप काफी जल्दी अपने बच्चे के साथ रिश्ते को मजबूत बना सकती हैं।

इसे जरुर पढ़ें:बेबी अडॉप्शन के लिए भारत में ये शर्तें हैं बेहद जरूरी

उनके दोस्त बनवाएं

आप अगर सोसाइटी में रहती हैं तो आपको उनके साथ शाम के समय पार्क में जाना चाहिए। आप सबसे पहले अपने बच्चे का दोस्त बने। फिर उनकी दोस्ती उनके उम्र में बच्चों के साथ करवाएं। ऐसा करने से आपका बच्चा काफी जल्दी आपसे घुल मिल जाएंगा।

इसे जरुर पढ़ें:Study Tips: बच्चों की पढ़ाई सुधारने में ये टिप्स आएंगे काम

कहानी सुनाएं

आपको अपने बच्चे को कहानियां सुनानी चाहिए। रात में बच्चे का शुरूआत के दिनों में अकेले सोने ना बोले। आप उनके साथ सोए और साथ ही उन्हें कहानियां भी सुनाएं। ऐसा करने से आप काफी जल्दी अपने बच्चे के साथ घुल मिल जाएंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP