कई लोगों को फिश एक्वेरियम रखने का बड़ा शौक होता है। अब हम मछलियां ले तो आते हैं, लेकिन वे मरने लगती हैं। हम उनके मरने के पीछे का कारण समझ नहीं नहीं पाते हैं। ऐसा इसिलए होता है क्योंकि मछलियों को इंफेक्शन बहुत जल्दी होता है। छोटी-छोटी चीजों से भी वो इंफेक्शन पकड़ लेती हैं और फिर इसके चलते मरने लगती हैं। कई बार ऐसा होता है क्योंकि एक्वेरियम का रखरखाव ठीक से नहीं किया जाता है।
अगर आपका एक्वेरियम साफ न हो तो भी मछलियां मरने लगती हैं। मछली पालन बच्चों की देखभाल करने जैसा है, उन्हें प्यार और देखभाल देने की जरूरत है और उनके साथ धैर्य रखने की जरूरत होती है। आपके घर में अगर एक्वेरियम है तो आपको इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए और मछलियों को मरने से ऐसे बचाना चाहिए।
आजकल बाजारों में छोटे-छोटे मटकों में या पॉट्स में फिश को बेचा जाता है। कुछ तो बोतल में भी फिश बेचते हैं, लेकिन आपको बता दें कि फिश के लिए एक्वेरियम से बेहतर कुछ नहीं होता है। एक्वेरियम में मछलियों को बढ़ने में और मूव करने में ज्यादा आसानी होती है। अगर आपको एक्वेरियम महंगे लगते हैं तो आप कांच की दुकान से छोटे-छोटे स्लैब जुड़वाकर एक ढांचा तैयार करवा सकते हैं और उसमें पत्थर, आर्टिफिशियल लाइट और प्लास्टिक के पौधे लगाकर उसे एक्वेरियम में तैयार कर लें।
इसे भी पढ़ें : एक्वेरियम को और खूबसूरत बनाने के लिए लगा सकते हैं यह प्लांट्स
जब आप बाजार से मछलियां लाते हैं तो वो बैग में आती हैं। इस बैग को एक्वेरियम में वैसे ही रख दें, जैसे आपने कम से कम 30 मिनट के लिए तैयार किए गए एक्वेरियम में रखा है ताकि मछली एक्वेरियम के तापमान में अच्छे से सेटल हो सके। एक बार ऐसा करने के बाद, प्लास्टिक की बैग में मौजूद पानी के साथ मछली को एक्वेरियम में छोड़ दें(एक्वेरियम को ठंडा रखने के टिप्स)।
हर तीसरे दिन के बाद, एक्वेरियम के पानी का 1/3 हिस्सा बदलें और इसे ताजे नल के पानी से फिर से भरें। हर तीसरे हफ्ते के बाद, 3/4 पानी फिर से बदलें और इसे गुनगुने, ताजे नल के पानी से बदलें। यह प्रक्रिया ऑक्सीजन को प्रसारित करती रहेगी, जबकि यह सुनिश्चित करती है कि आपके एक्वेरियम में स्वस्थ बैक्टीरिया पूरी तरह से धुल न जाएं।
इसे भी पढ़ें :सुख शांति के लिए घर में एक्वेरियम रखते समय ध्यान में रखें ये बातें
क्या आप एक्वेरियम को पानी को गिराकर फिर ऐसे ही पानी भर देते है और आपको लगता है कि एक्वेरियम साफ हो गया है? ऐसा नहीं होता है। पानी बदलते समय एक्वेरियम की दीवारों को स्पंज से साफ करें। इसे केवल पानी से ही साफ करें, कभी भी किसी डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें।
एक ऐसा कारण जिसकी वजह से आपकी मछलियां मरती हैं, वो है उन्हें ओवर-फीड करना। इसलिए हमेशा एक शेड्यूल तय रखें और उसके मुताबिक मछलियों को खाना दें। वहीं मछलियों की संख्या के मुताबिक उन्हें खाना दें, जैसे अगर आपके पास 4 मछलियां हैं तो 8 दाने डालें।
अगर आप इन टिप्स को आजमाएंगे तो आप भी अपनी मछलियों को मरने से बचा सकते हैं। मछलियों को रखते हुए ध्यान रखें कि उन्हें बहुत ज्यादा देखभाल की जरूर होती है।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik, pixabay, indiamart
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।