ड्राइंग रूम या घर के किसी कोने में एक्वेरियम रखा हो तो इसे देखना किसे अच्छा नहीं लगता है? स्पार्कलिंग साफ पानी, रंगीन मछलियां, ये सभी एक साथ मिलकर एक अलग दुनिया की सैर कराते हैं। लेकिन अगर आप इसमें पौधे भी लगा देती हैं, तो एक्वेरियम घर का लुक तुरंत बदल देगा और यह अधिक खूबसूरत लगेगा। इसलिए आप एक्वेरियम को और खूबसूरत बनाने के लिए उसमें प्लांट्स लगाएं। अगर आप यह सोच रही हैं कि एक्वेरियम में ऐसे कौन-से प्लांट्स हैं, जो लगाएं जाते हैं, तो आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में जिन्हें आप आसानी से एक्वेरियम में लगा सकती हैं। इन पौधों को लगाने के बाद आपका एक्वेरियम और भी बहुत खूबसूरत लगने लगेगा, तो चलिए जानते हैं।
अमेज़न स्वॉर्ड एक्वेरियम के लिए एक शानदार पौधा है। यह प्लांट आसानी से पानी में विकसित हो सकता है। इसके अलावा, आपको इस प्लांट की अधिक देखभाल करने की भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह निम्न स्तर के पोषक तत्वों और प्रकाश व्यवस्था के साथ अच्छी तरह से जीवित रह सकता है। बस आप इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे 22-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास सीधी रोशनी और तापमान की आवश्यकता होती है और आमतौर पर यह 20 इंच तक बढ़ता है। अगर आप एक्वेरियम में प्लांट लगाने की सोच रही हैं तो अमेज़न स्वॉर्ड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
ये पौधा भी एक्वेरियम में बहुत आसानी से उगाया जा सकता है लेकिन यह पौधा सूरज की धूप में अच्छाखिलता है। तो आप रोशनी के लिए लाइट का प्रयोग कर सकती हैं। एक्वेरियम में आप इसे बीज से या जड़ से उगा सकते हैं और यकीन मानिए ये देखने में बहुत खूबसूरत लगेगा और आपको यकीन नहीं होगा कि ये कितनी जल्दी उग जाता है। इसके अलावा, आप बाहर से खरीदकर भी एक्वेरियम में कमल लाकर रख सकती हैं।
मनी प्लांट को एक्वेरियम के शीर्ष पर रखा जा सकता है और पानी में जड़ें उगाने की सलाह दी जाती है। यह अन्य पौधों और एक्वेरियम दोनों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह नाइट्रेट्स को अवशोषित करता है और विकास के लिए उनका उपयोग करता है। पर्याप्त रोशनी से मनी प्लांट अधिक विकसित होता है। इसके अलावा, यह एक वास्तु पौधा भी है, जो घर में भाग्य लाने और इसे सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक बनाने के लिए भी जाना जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-Expert Tips : घर की सुख समृद्धि के लिए वास्तु के हिसाब से घर की किस दिशा में रखें ये 5 पौधे
इस बहुत ही खूबसूरत पौधा है और इसे अपने एक्वेरियम को और खूबसूरत बनाने के लिए लगा सकती हैं। यह पानी में आसानी से ग्रो कर सकता है। आप इसे बीज से या फिर सीधे जड़ से उगा सकते हैं। इसे लगाना बहुत आसान है और यकीन मानिए आपके घर में रखा एक्वेरियम बहुत अच्छा लगेगा।
जावा मॉस सबसे आम और लोकप्रिय पौधों में से एक है, जिसे ज्यादातर लोग अपने एक्वेरियम में लगाना पसंद करते हैं। यह एक्वेरियम को ना सिर्फ खूबसूरत लुक देता है बल्कि आपके कमरे, घर को आकर्षक भी बनाता है। इसे आसानी से एक्वेरियम में लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह प्लांट लगभग 22-32 डिग्री सेल्सियस तापमान सहन कर सकता है। इसके अलावा, यह प्रकाश में अधिक तेजी से विकसित होता है। जावा मॉस तैरने के लिए जाना जाता है। अगर आप चाहती हैं यह एक जगह रहे, तो आप इसे किसी चीज़ से जोड़ कर रख सकती हैं।
जलकुंभी ज्यादातर तालाब में उगती है और इसे आप घर पर बाल्टी, एक्वेरियम में भी आसानी से लगा सकती हैं। इसे लगाने के बाद अगर इसकी केयर न भी की जाए, तो भी ये अपने आप उगता रहेगा क्योंकि इसे कोई भी प्लांट फर्टिलाइजर नहीं चाहिए होता है। जलकुंभी को कई बार मिट्टी की जरूरत भी नहीं होती है। ये अपने आप बढ़ता और फूलता रहेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-सक्यूलेंट्स पौधे को गमले में लगाने और उसका ध्यान रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
ये खूबसूरत जलीय पौधे सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक एक्वेरियम बनाने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Google and bunnycart.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।