लैपटॉप का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। लैपटॉप की मदद से कई चीजें मिनटों में हो सकती हैं। इसमें मौजूद शॉर्टकट की कई सारे काम को करने में मदद करती है। ऐसे में अगर आप भी अपने लैपटॉप को बंद करना चाहती हैं तो आपको कुछ आसान शॉर्टकट की का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपका लैपटॉप मिनटों में बंद हो जाएगा।
लैपटॉप के शॉर्टकट की जान लें
Ctrl + Alt + Del
इसकी 3 Key की मदद से आप आसानी से अपने लैपटॉप को बंद कर सकती हैं। इन तीनों की को जैसे आप दबाते है आपके विडो पर एक नई स्क्रीन आ जाएगी। इसमें आपको लैपटॉप शटडाउन करने का विकल्प दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना होगा और आपका लैपटॉप बंद हो जाएगा।
Win + X
अगर आप Win + X की को एक साथ दबाते है तो पावर यूजर मेन्यू खुल जाता है। इसके बाद आपको U बटन दबाना है। ऐसे में आपका लैपटॉप शटडाउन हो जाएगा। यह सबसे आसान तरीका है विंडोज लैपटॉप को बंद करने का।
मैकबुक को कैसे करें बंद
मैकबुक को बंद करने के लिए आपको कमांड + ऑप्शन+ कंट्रोल+ पावर को एक साथ दबाना होगा। इसके बाद ही आपका मैकबुक आसानी से शटडाउन होता है। मैकबुक को जरूरी नहीं कि बार- बार बंद किया जाए आप इसे शट डाउन भी कर सकते हैं।(लैपटॉप होता है हैंग?)
इसे भी पढ़ें : अचानक से लैपटॉप हो जाता है बंद तो इन 3 टिप्स को करें फॉलो
पावर बटन
पावर बटन की मदद से आप आसानी से अपने लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर मैकबुक को मिनटों में बंद कर सकती हैं। कीबोर्ड पर साइड में पावर बटन का ऑप्शन होता है आपको इसे दबाना है। इसकी मदद से आप अपने सिस्टम को बंद कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :अपने लैपटॉप की बैटरी हेल्थ को ऐसे करें चेक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों