पुराने पड़े बैग को इन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है रियूज

आप अपने पुराने बैग का इस्तेमाल घर के कुछ अन्य कामों के लिए कर सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-03-18, 13:00 IST
bag reuses

बैग का इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं करती हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के बैग मिल जाएंगे। बैग अलग-अलग कलर, साइज और पैर्टन में आते हैं। कुछ महिलाओं को बैग के कलेक्शन रखने का बेहद शौक होता है। ऐसे में कई बार बैग इतने ज्यादा हो जाते हैं कि वह पड़े-पड़े पुराने हो जाते हैं। फिर आप इन्हें फेंकने की सोचती हैं। लेकिन अगली बार ऐसा न करें। आप अपने पुराने बैग का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में पुराने बैग को इस्तेमाल करने के कई अलग-अलग तरीके बताएंगे। बैग को रियूज करने के ये आइडियाज आपके बेहद काम आएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

पिलो कवर बनाएं

reuses idea of bag

अगर आपका बैग पुराना हो गया है तो इसे फेंकने की बजाय इसके इस्तेमाल पिलो कवर के रूप में करें। आपको शायद सुनकर यह अजीब लग रहा होगा,लेकिन आप बड़ी आसानी से बैग से पिलो कवर बना सकती हैं। बस इसके लिए आपको बैग के अंदर रूई या अन्य चीजें भरनी होगी। इसके बाद बैग को सील लें। आप चाहें तो जीप से भी बैग को कवर कर सकते हैं। लीजिए तैयार आपका पुराने बैग से बना पिलो कवर। अगर आप अपने पिलो कवर को और सुंदर बनाना चाहती हैं तो आप इसे पेंट भी कर सकती हैं।

फर्स्ट ऐड किट के रूप में करें इस्तेमाल

अक्सर लोग फर्स्ट ऐड किट के लिए डिब्बे का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपको डिब्बे की जगह पुराने पड़े बैग का इस्तेमाल करना चाहिए। बैग में आपका सारा फर्स्ट ऐड का सामान आ जाएगा और सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकती हैं।

होम सप्लाई बैग

क्या आपने हथौड़ा और कील जैसी होम सप्लाई चीजों को किसी ड्राअर में रखा है? अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अब ड्राअर की बजाय इन चीजों को रखने के लिए पुराने बैग का उपयोग करें। बैग इन होम सप्लाई को रखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आप इसे घर के किसी भी कोने में रख सकती हैं। (फिश टैंक को इस तरह करें रियूज)

इसे भी पढ़ें:पेन का लिखने के अलावा भी कई अन्य तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल, जानें

लैपटॉप बैग बनाएं

अगर आप नया लैपटॉप बैग खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब ऐसा न करें। इसके लिए आप अपने किसी भी पुराने बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने पुराने बैग को पेंट करके नया लुक दे सकते हैं। एक्रिलिक पेंट से बैग को पेंट करें। आप चाहें तो बैग पर किसी तरह का डिजाइन भी बना सकते हैं। फिर न्यू लुक बैग को लैपटॉप बैग के रूप में इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:सेफ्टी पिन के इन 4 अनोखे इस्तेमाल के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जरूर करें ट्राई

फाइल्स रखें

bag as file organizer

अगर आपकी फाइल्स खो जाती हैं या आप फाइल्स रखकर भूल जाते हैं, तो अब आपके साथ ऐसा नहीं होगा। क्योंकि आज हम आपके लिए एक बेहद ही अच्छा आइडिया लेकर आए हैं। आप अपने बैग का इस्तेमाल फाइल रखने के लिए कर सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Google.Com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP