herzindagi
how to remove stains from wall

दीवारों पर लगे दाग को क्लीन करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

दीवारों पर लगे दाग को साफ करने के लिए कुछ आसान टिप्स की मदद लें सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-03-19, 17:46 IST

दीवारों पर कई बार दाग लग जाता है। अगर आप भी इन दाग को साफ करना चाहती हैं तो आपको कुछ आसान टिप्स की मदद लेनी चाहिए। खासकर घर में छोटे बच्चे हो तो वह दीवारों पर दाग लगा देते हैं। अगर आप भी अपने घर के गंदे दीवारों को साफ करना चाहती हैं तो आपको कुछ आसान टिप्स की मदद लेनी चाहिए।

दीवारों को वॉश करें

आपको अपने दीवारों को वॉश करते रहना चाहिए। कई लोग को ऐसा लगता है कि दीवारों को वॉश करने से दीवार खराब होते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है आपको अपनी दीवारों को सही तरीके से वॉश करना चाहिए। इससे आपके दीवार पर लगा दाग निकल जाएगा।

टूथपेस्ट का करें इस्तेमाल

how to clean wall with toothpaste

अगर पेन का दाग लग गया है या फिर काले धब्बे लग गए हैं तो आपको दीवार की सफाई करने के लिए टूथपेस्ट की मदद लेनी चाहिए। टूथपेस्ट की मदद से आप अपने घर के दीवार की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाकर छोड़ देना है। फिर अपनी दीवार को एक मुलायम ब्रश की मदद से साफ करना है। कोई भी दाग मिनटों में निकल जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः Wall Decoration Ideas: दीवारों की गिरती पपड़ी पर लगाएं ये चीजें, घर लगेगा बेहद खूबसूरत

सिरके का स्प्रे डालें

सिरके में कुछ ऐसे एलिमेंट होते है जो किसी भी दाग को मिनटों में निकाल सकता है। ऐसे में आपको सिरके और पानी का स्प्रे तैयार करना चाहिए। फिर इस स्प्रे को आप दाग वाली जगह पर डालें और कुछ देर के बाद दीवार को गीले कपड़े की मदद से साफ कर दें। ऐसा करने से आपके घर का दीवार साफ हो जाएगा। (फर्श पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है)

इसे भी पढ़ेंः बच्चे के कमरे की दीवारों को इन यूनिक तरीकों से करें इस्तेमाल

डिश सोप करेगा साफ

डिश सोप गंदे से गंदे दीवार को मिनटों में साफ कर सकता है। ऐसे में आपको अपने घर के दीवार को साफ करने के लिए डिश सोप का इस्तेमाल करना चाहिए। डिश सोप को आप दाग वाली जगह पर लगा दें। फिर कुछ देर के बाद गीले कपड़े की मदद से दीवार की सफाई करें। फिर आप चाहे तो अपने घर के दीवार को नार्मल पानी की मदद से धो भी सकते हैं। ऐसे में आपके घर को दीवार नई दीवार की तरह चमकने लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।