जंग के काले भद्दे निशान अगर किसी भी चीज पर लग जाते हैं तो उसकी सारी खूबसूरती ही बिगाड़ कर रख देते हैं। इन्हें साफ करना भी कोई आसान काम नहीं होता है। खासतौर पर कपड़े, फर्नीचर, टाइल्स और बर्तनों पर लगे जिद्दी जंग के निशान छुड़ाने के लिए साधारण धुलाई से काम नहीं चलता है। इसके लिए आपको कुछ खास उपाय अपनाने पड़ते हैं। अच्छी बात यह है कि ये उपाय आसान हैं और इन्हें अपनाने में आपको पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं।
तो चलिए हम आपको आसानी से जंग के निशान छुड़ाने के कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: kitchen Hacks: हाथों और बर्तनों से आ रही लहसुन की महक से इस तरह मिलेगा छुटकारा
कभी-कभी कपड़ों पर भी जंग का निशान लग जाता है। इन्हें साधारण धुलाई से कपड़ों से नहीं हटाया जा सकता है। इसके लिए आपको कपड़ों को ड्राई क्लीन कराने के लिए भेजना पड़ता है। मगर कुछ आसान घरेलू उपाय हैं, जिन्हें अपना कर आप कपड़ों से जंग के निशान हटा सकती हैं और अपने पैसे बचा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: किचन के ऑयली और चिपचिपी टाइल्स को आप भी आसानी से चमका सकती हैं, जानें कैसे
कई बार बहुत समय से इस्तेमाल नहीं किए गए पुराने बर्तनों पर भी जंग के निशान लग जाते हैं। ऐसे बर्तनों को साधारण तरीके से वॉश करने पर यह निशान नहीं जाते हैं। ऐसे में आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खों को अपना कर जंग के जिद्दी निशानों को गुड बाय कह सकती हैं:
आजकल लोहे के बने डिजाइनर फर्नीचर का ट्रेंड चल रहा है। यह दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं, मगर इनकी उचित देखभाल नहीं की जाए तो यह बहुत जल्दी खराब भी हो जाते हैं। खासतौर पर इनमें जंग के निशान लग जाते हैं, यह फर्नीचर के लुक को खराब करने के साथ-साथ उसकी शेल्फ लाइफ को भी कम कर देते हैं। ऐसे में लोहे के फर्नीचर में जंग लगने पर उसे सिरका से हटाया जा सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे:
कई बार फर्श पर लगे टाइल्स और मार्बल्स पर भी जंग के निशान लग जाते हैं। खासतौर पर किचन और बाथरूम की फर्श पर लोहे का कोई सामान रखा गया है तो उस स्थान पर थोड़े बहुत जंग के निशान लग ही जाते हैं। इन्हें भी आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए आपको मिट्टी के तेल की मदद लेनी चाहिए। चलिए हम आपको एक आसान विधि बताते हैं:
यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आसान लाइफस्टाइल हैक्स जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।