herzindagi
smart hacks to clean rust from jet shower

टॉयलेट जेट शावर में लग गया है जंग, इन हैक्स की मदद से करें मिनटों में साफ

लगातार टॉयलेट जेट शावर का इस्तेमाल होने से उस पर जंग लग जाता है, जिसके बाद पानी निकलने भी दिक्कत होती है। इसे बदलने की जगह आप जेट शावर को साफ कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-27, 12:23 IST

आज के समय अधिकतर लोग अपनी सुविधा के लिए बाथरूम में वेस्टर्न सीट लगवाना पसंद करते हैं। इस सीट में क्लीन करने के लिए एक अलग से जेट शावर लगा होता है, जिसकी मदद से पानी बाहर आता है। लंबे समय तक इस्तेमाल होने के कारण जेट शावर कई बार ब्लॉक हो जाता है और उससे रूक-रूक कर पानी आता है। ज्यादातर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी बहुत सारे मिनरल्स पाए जाते हैं। इस वजह से शावर में जंग लग जाता है। वहीं कई घरों में जेट शावर थोड़े थोड़े समय के अंतराल अपने आप ब्लॉक हो जाते हैं, जिसकी वजह से इसे साफ करने के लिए बार-बार प्लंबर को बुलाना पड़ता है। न चाहते हुए भी अच्छा पैसा खर्च हो जाता है। अगर आपके टॉयलेट शीट पर लगे जेट शावर में जंग लग गया है, तो आप पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही इसे साफ कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

टॉयलेट जेट शावर पर लगे जंग को साफ करने के वाले उपाय

How to get rid rust from toilet jet shower

  • आलू और डिश सोप 
  • सफेद सिरके का इस्तेमाल
  • नींबू का जूस 
  • बेकिंग सोडा
  • नमक
  • टूथपेस्ट

जरूरी सामान

  • रबड़ बैंड
  • पॉलीथीन
  • ब्रश
  • स्क्रब

इसे भी पढ़ें- 7 रुपये की इस एक चीज से साफ करें टॉयलेट हैंड जेट शॉवर

जेट शावर पर लगे जंग को साफ करने का तरीका (How To Get Rid Toilet Jet Shower)

How to clean jet shower with salt

अधिकतर घरों में शीट के साथ स्टील का जेट शावर लगा हुआ देखने को मिलता है। अगर आपके घर पर भी स्टील का जेट शावर लगा है तो इस पर लगे जंग को साफ करने के लिए आप किचन में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल कर इसे क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले शावर पर लगे पानी को कपड़े की मदद से पोंछ दें। अगर संभव है तो कुछ समय के लिए टंकी से वाटर पाइप को लॉक कर दें ताकि जाने-अनजाने पानी का इस्तेमाल न हो। इसके बाद आप एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें 2 चम्मच पानी मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से शावर पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से रगड़ते हुए क्लीन करें।

शावर से जंग हटाने का दूसरा तरीका

How to clean jet shower with lemon

शावर पर लगे जंग हटाने के लिए आप नींबू का रसऔर नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में नींबू का रस लें और उसमें नमक मिलाकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को 10 मिनट के लगाकर शावर पर छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब की मदद से रगड़ते हुए क्लीन करें।

तीसरा तरीका

जंग साफ करने के लिए पॉलिथीन में लिक्विड क्लीनर,  बेकिंग सोडा और सिरका मिलाकर घोल तैयार करें। इसके बाद घोल में शावर को डिप करके 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे ब्रश की मदद से साफ करने के बाद पानी की मदद से धोकर कपड़े की मदद से अच्छे से सुखाएं। इसके अलावा जंग हटाने के लिए टूथपेस्ट, आलू का रस इत्यादि का भी उपयोग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है टॉयलेट सीट में ENO डालने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।