
How To Remove Lint From Winter Clothes Permanently: मार्च का महीना शुरू हो चुका है। अब मौसम पहले से कम ठंडा है। बहुत से लोग स्वेटर्स और जैकेट छोड़कर हाफ टीशर्ट में आ चुके हैं। ऐसे में अब सर्दियों के कपड़ों को पैक करने का टाइम आ चुका है। होली के बाद से भयंकर गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है। ऐसे में अधिकतर घरों में विंटर वियर की पैकिंग का काम शुरू हो चुका है। वहीं, इन्हें रखने से पहले इनकी सफाई बहुत जरूरी होती है। ऐसे में इस पर लगे रोएं भी हटाना बहुत जरूरी है। अगर इन्हें बेड में पैक करने से पहले ना हटाया जाए, तो अगले साल तक वही कपड़े बेकार और पुराने से लगने लगते हैं।
अगर आपके नए स्वेटर्स पर भी रोएं पड़ गए हैं और आप उन्हें बेड में पैक करने जा रहे हैं, तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल हैक की मदद लेनी चाहिए। इस हैक की मदद से आप फ्री में बिना कोई पैसा खर्च किए ही सारे लिंट हटा सकते हैं। इसके लिए आपको अलग से लिंट रिमूवर भी नहीं खरीदना होगा। 10 रुपए वाली एक चीज की मदद से सभी रोएं आराम से हट जाएंगे। आइए जानें, स्वेटर से रोएं कैसे हटाएं?
यह भी देखें- कपड़ों में निकल आए हैं रोएं तो छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये सिंपल तरीके

सोशल मीडिया पर इन दिनों रोएं हटाने वाला एक देसी और सस्ता जुगाड़ काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रिक की मदद से आपका मुश्किलों भरा काम आसानी से निपट जाएगा। इसके लिए आपको बर्तन धोने वाले एक स्क्रबर की जरूरत होगी। स्क्रबर का साइड वाला पार्ट हल्का खुरदरा होना चाहिए। इसके खुरदरे हिस्से को स्वेटर के रोएं वाले हिस्से पर रखें और रगड़ें। इससे सारे रोएं स्क्रबर पर चिपक जाएंगे। जहां भी रोएं हैं, उन हिस्सों पर इस ट्रिक को दोहराएं।

यह भी देखें- Easy Hacks : कॉटन के कपड़ों से रोएं हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।