herzindagi
image

कम बजट में अपने घर को दोबारा डेकोरेट करने के लिए फॉलो करें ये शानदार टिप्स

How To Redecorate Your Home In Low Budget: अगर आप अपने घर को दोबारा से खूबसूरत लुक देने की सोच रहे हैं और आपके पास सिर्फ 10 हजार तक का ही बजट है, तो चलिए हम आपको इसके लिए टिप्स बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-07, 12:13 IST

How To Redecorate Your Home In Low Budget: आज कल लोग ट्रेंड के अनुसार चलना पसंद करते हैं। पहनावा से लेकर घर की साज-सज्जा तक सब कुछ लोगों को चलन के हिसाब से करना पसंद होता है। यही किस्सा घर के साथ भी होता है। एक समय के बाद घर देखने में पुराना लगता है। ऐसे में, लोग इसका इंटीरियर बदलवाकर घर को न्यू लुक देना चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा खर्च के बारे में सोच कर कई लोग दोबारा डेकोरेट नहीं कर पाते हैं। हालांकि, आप चाहें तो कम बजट में भी अपने घर को ट्रेंड के हिसाब से दोबारा सजा सकते हैं।

अगर आपको भी लग रहा है कि आपका मकान थोड़ा आउटडेटेड हो गया है और आप उसे कम पैसे में ही फिर से नया बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में मदद ले सकते हैं।

वॉलपेपर से दीवारों को दें न्यू लुक

wall paper on wall decor

 अगर आपको घर की दीवारें पुरानी लग रही हैं, तो इसे दोबारा कम खर्च में यूनिक लुक देने के लिए आप इसपर वॉल पेपर लगा सकते हैं। मार्केट में और ऑनलाइन आपको वॉल पेपर के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आप खुद से भी घर की दीवारों पर डिजाइनर वॉल पेपर लगा सकते हैं।

दीवारों पर लगाएं पेंटिंग या तस्वीरें

art gallery at home

 घर को थोड़ा हटके दिखाने के लिए आप किसी कमरे खास कर गेस्ट रूम में ेक दीवार पर फोटो फ्रेम लगा सकते हैं। फोटो जरूरी नहीं कि आप खुद की लगाएं। आप इसमें अपने किसी मोटिवेशन या पेरेंट्स की तस्वीरें लगा सकते हैं। आप चाहें तो सीनरी वाली तस्वीरों को भी चुन सकते हैं।

दरवाजे और खिड़कियों पर लगाएं ऐसे पर्दे

curtain for home

घर को कम ही बजट में अगर फिर से चकाचक बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए घर के दरवाजे और खिड़कियों के पर्दे का सही चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए दीवार के रंग से कॉन्ट्रास्ट करके या फिर आप अपने पसंदीदा रंग और प्रिंट को भी चुन सकते हैं। पर्दे से भी घर के लुक में फर्क पड़ता है। इसलिए जब घर को रिनोवेट कर ही रहे हैं, तो इसके पर्दे भी चेंज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बनाएं ये कांच के डेकोरेशन आइटम

होम डेकोर के लिए कमरे में रखें इंडोर प्लांट्स

indoor plants for decoration

घर को आकर्षक बनाने के लिए कमरे में इनडोर प्लांट भी आप रख सकते हैं। इससे आपका कमरे में एक नेचुरल टच आएगा और देखने में भी काफी यूनिक लगेगा। खास बात ये है कि आपको इसमें बहुत अधिक खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप बड़े आसानी से दीवारों की रैक या फिर घर की खिड़कियों पर इसे रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- छोटा है बेडरुम? ना हो परेशान, इन टिप्स से दें अपने कमरे को मेकओवर

फर्निचर के कवर को बदलवाएं

furniture changes

अगर आपके घर में सालों से एक ही फर्नीचर चल रहा है और आपके पास उसे बदलकर नया खरीदने के पैसे नहीं हैं, तो आप देसी जुगाड़ से अपने पुराने फर्नीचर को ही नया लुक दे सकते हैं। सोफे की कवर को बदलवा दें। साथ ही लकड़ी के फर्नीचर पर कुछ अलग तरीका पेंट करा लें। यह आपके घर में बिल्कुल अलग लुक दे सकता है।

इसे भी पढ़ें- घर की सजावट के लिए ऐसे इस्तेमाल करें कंकड़ और पत्थर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।