
क्या बंदर...? आज से समय में बंदरों को बहुत कम देखा जाता है, पर कुछ जगहें ऐसी हैं जहां बंदरों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ जगहों तो ऐसी हैं जहां बंदरों का आतंक फैला हुआ है। ऐसे में समझ ही नहीं आता की क्या किया जाए..खुद की रक्षा की जाए या अपने सामान की। एक बारी तो हम घर में बंदरों को रोक सकते हैं, पर बालकनी या फिर छत से बंदरों को कैसे बचाया जाए?
यह सवाल हमें हमेशा परेशान करता है। ऐसे में हमारे पौधे या छत पर रखा सामान खराब हो जाता है। पर अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बंदरों से गार्डन को बचाने के आसान देसी हैक्स बता रहे हैं, जो मददगार साबित हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- पालतू से अपने प्लांट को बचाने के लिए इन टिप्स की लें मदद
बहुत दुख होता है जब बंदर आकर हमारे तमाम पौधे खराब कर देते हैं। कितनी मेहनत लगती है... एक गार्डन बनाने में...पौधों के लगाने में, सब्जियों को उगाने में। पर सिर्फ 5 मिनट में मेहनत पर पानी फिर जाता है और बंदर हमारे तमाम पौधे खराब कर देते हैं, तो नीचे बताए गए हैक्स को अपनाया जा सकता है।

शायद, यह नाम आपने पहली बार सुना हो...पर इसका इस्तेमाल बंदरों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। बता दें कि यह एक तरह की प्रोटेक्शन जाली होती है, जिसे लगाने से बंदर चीजों के आसपास भी नहीं आते।
इसलिए आपको पौधों में फल लगने के समय प्लांट प्रोटेक्शन नेट से कवर करना चाहिए, ताकि बंदर या अन्य पक्षी पौधों और फलों के पास न आ पाए और कोई नुकसान न पहुंचा सकें। यह मैट आसानी से मार्केट में मिल जाएगा, बस आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी।
बंदरों को फसलों से दूर रखने के लिए रासायनिक चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, मार्केट में आजकल कई तरह से प्रोडक्ट्स मिलने लगे हैं, पर आप एन्थ्राक्विनोन, ब्यूटेन थिओल और मिथाइल एन्थोनी लेट आदि जैसे रासायनिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए गार्डन के क्षेत्र के अंदर एक पॉलिथीन बैग में 100 ग्राम रेत के साथ ऊपर बताए गए रसायन डालकर रख दें। बस आपका नुस्खा तैयार है, जिसे हर जगह रखकर पौधों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Gardening Tips: इन 10 ट्रिक्स से घर के पौधों को कीड़े लगने से बचाएं और गार्डन को बनाएं हरा-भरा

उम्मीद है कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपका बंदरों को लेकर कुछ एक्सपीरियंस रहा है, तो हमारे साथ नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।