
कोविड-19 संक्रमण जब से आरंभ हुआ तब से मास्क हर किसी के जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। घर से बाहर जितनी देर रहना पड़ता है, उतनी देर मास्क का इस्तेमाल करना पड़ता है। बाजार में मास्क की बहुत सारी वैरायटी भी उपलब्ध हैं। आप अपने चेहरे के साइज के हिसाब से और अच्छी से अच्छी क्वालिटी का मास्क ले सकते हैं। मगर सभी मास्क के साथ एक समस्या यह है कि अधिक देर तक उसे पहने रहने से कान के पीछे दर्द महसूस होने लगता है।
यह दर्द दरअसल मास्क में लगी लास्टिक की वजह से होता है। ऐसे में कुछ देर तो दर्द को बर्दाश्त किया जा सकता है, मगर बाद में मास्क को हटाने के बाद ही राहत मिल पाती है। ऐसा सभी के साथ होता है। मगर क्या आपको पता है कि इसका उपाय भी है, जिसे अपना कर आपको मास्क को हटाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और कान के दर्द से भी आप बच जाएंगे।
चलिए हम आपको कुछ हैक्स बताते हैं, जो आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: कोविड -19 इन्फेक्शन के दौरान पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते समय रखें ये 3 अहम सावधानियां

अगर आप हेडबैंड का प्रयोग करती हैं तो आप अपने हेडबैंड के दोनों ओर बटन लगा लें और फेस मास्क की लास्टिक को उसी में फंसा कर रखें। ऐसा करने से आपको कान में मास्क की लास्टिक से होने वाले दर्द से राहत मिल जाएगी। वैसे तो आजकल बाजार में भी आपको कपड़े के ऐसे हेडबैंड्स(3 तरीकों से पहनें हेडबैंड) मिल जाएंगे। मगर आप घर पर भी इसे बना सकती हैं।
आप मास्क के दोनों ओर एक एक्सट्रा लास्टिक लगा सकती हैं और मास्क को बिना कान में फंसाए उस लास्टिक को पीछे हेड क्राउन पर बांध सकती हैं। हालांकि, इससे आपके सिर में कुछ देर बाद भारीपन भी लग सकता है। मगर, यदि ऐसा नहीं होता है तो आप इस हैक को अपना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और लिमिटेड सीटिंग्स के साथ आज से खुल गए हैं स्कूल्स, जानें पूरी खबर

आप अपनी हेयर क्लिप की मदद से फेस मास्क की लास्टिक को बालों में फिक्स कर सकती हैं। इसके लिए आपको 2 टिक-टैक हेयर क्लिप चाहिए होंगी। इन्हें आप फेस मास्क में पहले फंसा लें और फिर बालों में टक कर लें। इस तरह आपका मास्क स्थिर भी रहेगा और आपके कान में दर्द भी नहीं रहेगा।
आप यदि कैप पहनती है तो आपके बाल भी कवर रहेंगे और उसमें आप मास्क की लास्टिक को फंसाने के लिए बटन लगा सकती हैं। ऐसा करने पर भी आपके कानों में दर्द नहीं रहेगा। मगर यह विकल्प तब तक के लिए ठीक है, जब तक आप ऑफिस के बाहर हैं। ऑफिस के अंदर कैप पहने रहना आपको असहज लग सकता है।
अगर आप हाई बन बनाती हैं और ऐसा करने से आपको सिर में दर्द (सिरदर्द कम करने के घरेलू नुस्खे) नहीं होता है, तो आप अपने मास्क की लास्टिक को बन में फंसा सकती हैं। इसके लिए आप मास्क के दोनों सिरों पर एक्सट्रा लास्टिक लगाएं और हेयर बन में उसे गोल-गोल घुमाकर बांध लें। ऐसा करने से आपका मास्क चेहरे पर काफी देर तक टिका रहेगा और आपके कानों में दर्द भी नहीं होगा।
अगर आपको भी मास्क पहनने से कान के पीछे दर्द होता है, तो आप भी ऊपर बताए गए हैक्स को अपना सकती हैं। यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें और इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।