Mopping Tips: पोछा लगाने में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अगर हर दिन फॉलो करेंगे ये 3 हैक्स

कमर में दर्द वाले लोगों को पोछा लगाने में बहुत परेशानी होती है। साथ ही, वो लोग जो ऑफिस जाते हैं, उनके लिए घर में जल्दी पोछा लगाना और भी ज्यादा बड़ा टास्क होता है। 

easy hacks to mop floor quickly

घर को साफ रखना महिलाओं के लिए एक सबसे बड़ा टास्क होता है। फर्श की गंदगी को साफ करने के लिए लगभग हर दिन पोछा लगाना होता है। अगर आपके घर में बच्चे हैं, फिर तो आपका घर हर दिन गंदा होगा ही। ऐसे में वर्किंग महिलाएं घर को साफ करने के लिए परेशान रहती है।

जो महिलाएं ऑफिस नहीं जाती हैं और घर में ही रहती है,उनके लिए भी पूरे घर का पोछा लगाना आसान नहीं होता। उनके पास इतने काम होते है कि घर का सारा काम खत्म करते-करते उन्हें दोपहर के 12 से 1 बज जाते। वह भूखे पेट पहले घर के काम खत्म करती है, फिर ही खाना खाती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए हम कुछ ऐसे हैक्स लाएं हैं, जिसकी मदद से वह बहुत जल्दी घर में पोछा लगा लेंगी। उन्हें हर दिन पोछा लगाने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।

पोछा लगाने का सबसे आसान तरीका (How To Mop The Floor Faster)

Easy tip to clean floor quickly

  • वाइपर के इस हैक की मदद से आप आसानी से घर में पोछा लगा लेंगे।
  • इसके लिए आपको वाइपर में मोटा मोजा या पोछा बांध लेना है।
  • अगर आप वाइपर पर मोजा लगा देते हैं, तो इससे यह वाइपर से बार-बार निकलेगा नहीं।
  • साथ ही, आप आसानी से इसे पानी में साफ करके वापस वाइपर में भी लगा सकते हैं।
  • यह पोछा लगाने का सबसे आसान तरीका है।

इस तरह करें पोछे का इस्तेमाल

easy hacks to mop floor quickly

  • अगर आपका घर बड़ा है और आपको पोछा लगाने में दिक्कत आती है, तो इसके लिए आप वाइपर का इस्तेमाल दूसरे तरीके से कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आप घर में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और इसे वाइपर से साफ करते जाएं।
  • ऐसा करने से फर्श साफ भी जाएगा और पोछा भी जल्दी लग जाएगा।
  • आप चाहें तो वाइपर पर पोछा लगाकर भी साफ कर सकते हैं।
  • इससे पानी फैलेगा नहीं और पोछे में आ जाएगा।

इस तरह करें फर्श को जल्दी साफ

अगर आप जल्दी से फर्श साफ करना चाहते हैं, तो झाड़ू लगाने के बाद पोछा लगाएं। ऐसा करने से कमरे में गंदगी नहीं होगी और पोछा अगर आप पैरों से भी लगाएंगे, तो घर गंदा नहीं लगेगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, Tips Theatre_youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP