घर से आ रही है बदबू तो इन आसान तरीकों से महकाएं इसे

अगर आप चाहती हैं कि आपका हमेशा महकता रहे तो आप इन आसान तरीकों को अपना सकती हैं।

how to make your house smell good instantly main

आप चाहें दुनिया में कहीं भी चली जाएं, लेकिन घर पहुंचकर जो सुकून का अहसास होता है, वह कहीं और हो ही नहीं सकता। लेकिन एक पल के लिए जरा सोचिए कि आप बाहर से थककर घर आई हों और घर से एक अजीब सी स्मेल आ रही हो तो आपको कैसा लगेगा। यकीनन बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। अक्सर ऐसा होता है कि सफाई करने के बाद भी घर से एक अजीब सी महक आती है। ऐसे में आपको समझ ही नहीं आता कि क्या करें। कुछ महिलाएं इस स्थिति से निपटने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करती हैं। इससे कुछ पलों के लिए भले ही घर महके, पर थोड़ी देर बार फिर से स्मेल आने लगती है। इस स्थिति के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकती हैं। तो चलिए आज हम उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपका घर हमेशा महकता रहेगा-

इसे भी पढ़ें:बुकशेल्फ की मदद से घर के डेकोरेशन में लगाएं चार-चांद


आसान ट्रिक

घर को महकाने की सबसे आसान ट्रिक है कि आप गैस पर पानी रखकर उसे उबालें और फिर उसमें खट्टी चीजों जैसे नींबू, संतरा की स्लाइस, हब्र्स जैसे लैवेंडर या पुदीना डालकर गैस धीमी करें और कुछ देर पकने दें। इसकी महक धीरे-धीरे पूरे घर में फैल जाएगी और आपका घर महकेगा। कुछ देर बाद आप गैस बंद कर दें। अगर आप अपने घर को लंबे समय तक बेहद आसानी से घर को महकाना चाहती हैं तो यह एक बेहद आसान ट्रिक है।

खोले खिड़की

how to make your house smell good instantly inside

कई बार ऐसा होता है कि अगर आपने कुछ बनाया है और वह जल गया है तो पूरे घर से एक अजीब सी स्मेल आती है। ऐसे में रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करना अच्छा आईडिया नहीं है। सबसे पहले आप उस स्मेल को अपने घर से बाहर जाने दें। इसके लिए आप कुछ देर के लिए खिड़की खोलें। एक खिड़की खोलने से आपके पूरे घर की स्मेल काफी हद तक दूर होती है, जिससे घर खुद ब खुद महकने लगता है।

सिर्फ कैंडल्स नहीं

how to make your house smell good instantly inside

जब भी घर को महकाने की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में अरोमा कैंडल्स का ही ख्याल आता है। यह सच है कि इस तरह की कैंडल्स घर को खुशबूदार बनाने में मदद करती हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा इनका इस्तेमाल करना अच्छा आईडिया नहीं है। आप कैंडल्स से परे भी काफी कुछ सोच सकती हैं। जैसे आजकल मार्केट में ऑयल डिफ्यूजर मिलते हैं, जो घर को नेचुरल तरीके से महकाते हैं और इनकी मदद से आप अपने घर को लंबे समय तक आसानी से महका सकती हैं। कैंडल्स के मुकाबले घर को महकाने का यह एक क्लीन व आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें:बाथरूम की शेल्फ को करें कुछ अलग अंदाज में आर्गेनाइज

इसका रखें ध्यान

how to make your house smell good instantly inside

अगर बात घर को महकाने की हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले तो आप घर की क्लीनिंग पर विशेष ध्यान दें। दरअसल, घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनकी क्लीनिंग पर हमारा ध्यान नहीं जाता और उसके कारण घर से एक अजीब सी स्मेल आने लगती है। इसलिए घर में डस्टबिन, फ्रिज आदि कई चीजों की क्लीनिंग पर भी फोकस करें। आप घर को महकाने के लिए चाहें किसी भी तरीके को अपनाएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वह महक बहुत अधिक स्ट्रांग न हो। घर तभी अच्छा लगता है, जब उसमें से एक भीनी-भीनी खुशबू आए।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP