herzindagi
how to make perfume at home easy tips main

घर पर इस तरह बनाएं अपना मनपसंद परफ्यूम

अगर आपको परफ्यूम लगाना अच्छा लगता है तो आप आसानी से घर पर अपनी मनचाही खुशबू वाला परफ्यूम तैयार कर सकती हैं,  आइए जानें कैसे। 
Editorial
Updated:- 2020-04-03, 17:57 IST

क्वॉरेंटाइन पीरियड में महिलाएं उन सभी चीजों के लिए वक्त निकाल रही हैं, जिसकी चाह उन्हें हमेशा से थी। ऐसा ही एक काम है घर पर परफ्यूम बनाना। मन मोह लेने वाली भीनी-भीनी सुगंध हर महिला को आकर्षित करती है और अगर बात अपनी पसंद का परफ्यूम बनाने की हो तो कहने ही क्या। अगर आप भी अपनी मनपसंद खुशबू वाला परफ्यूम बनाना चाहती हैं तो आइए जानते हैं घर पर इसे बनाने का तरीका-

परफ्यूम के होते हैं यह 3 नोट्स

how to make perfume at home in quarantine period

परफ्यूम में अलग-अलग लेवल का सेंट मिलाया जाता है, जिन्हें नोट कहा जाता है। जब आप अपनी त्वचा पर कोई खुशबूदार परफ्यूम स्प्रे करती हैं तो पहली बार में आने वाली खुशबू टॉप नोट होती है और यह 10 से 15 सेकंड में ही गायब हो जाती है। इसके बाद मिडिल नोट की खुशबू आती है और यह ओरिएंटल या फ्लोरल होती है। इसके बाद बारी आती है बेस नोट की, ये नोट थीम नोट भी कहलाते हैं और ये परफ्यूम की खुशबू 4 से 5 घंटे तक बनाए रखते हैं। 

टॉप नोट्स: इसमें basil, bergamot, grapefruit, lavender, lemon, lime, mint, neroli, rosemary और sweet orange की खुशबू शामिल है।

मिडिल नोट्स: इसमें black pepper, cardamom, chamomile, cinnamon, clove, fir needle, jasmine, juniper, lemongrass, neroli, nutmeg, rose, rosewood और ylang-ylang शामिल हैं।

बेस नोट्स: इसमें cedarwood, cypress, ginger, patchouli, pine, sandalwood, vanilla और vetiver जैसी खुशबू आती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: DIY: घर में बचे हुए साबुन के टुकड़ों से इस तरह आसानी से हैंडवॉश बनाएं

जानिए फ्रेगरेंस का सही रेशो

how to make favourite perfume at home

जब आप परफ्यूम घर पर बनाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि पहले बेस नोट मिलाएं, इसके बाद उसमें मिडिल नोट डालें और आखिर में टॉप नोट डालें। इन फ्रेगरेंस को मिलाते हुए इनके अनुपात का भी ध्यान रखें। आदर्श स्थिति यह रहेगी कि टॉप नोट 30 फीसदी, मिडिल नोट 50 फीसदी और बेस नोट 20 फीसदी मिलाया जाए। 

इसे जरूर पढ़ें: Diy: पुरानी बेड शीट्स का इन 5 तरीकों से करें बढ़िया इस्तेमाल

इन चीजों की जानकारी भी जरूरी

परफ्यूम बनाते हुए आपको टॉप, मिडिल और बेस नोट के अलावा कुछ और चीजों की भी जरूरत होती है। इनमें सबसे पहले आपको carrier oil की जरूरत होती है। इसके लिए जोजोबा स्वीट, आल्मंड या ग्रेप सीड ऑयल सही रहता है। इसके बाद आप इसमें टॉप, मिडिल और बेस नोट डालें। आखिर में इन तत्वों को साथ मिलाने के लिए भी आपको सामग्री की जरूरत होती है। इसके लिए आमतौर पर अल्कोहल इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि यह तुरंत ही उड़ (Evaporate) जाता है और परफ्यूम के तीनों नोट्स को आपस में मिला देता है। आमतौर पर घर पर बनाए जाने वाले परफ्यूम में 40 -50 फीसदी तक वोडका मिलाया जाता है। अगर आप सॉलिड परफ्यूम बनाना चाहती हैं, तो पानी और अल्कोहल की जगह बीस्वैक्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 

डार्क ग्लास कंटेनर में बनाएं परफ्यूम

make perfume at home

परफ्यूम बनाने के लिए डार्क कलर के शीशे के बर्तन इस्तेमाल करना सही रहता है क्योंकि इससे परफ्यूम सुरक्षित बना रहता है। ज्यादा रोशनी के संपर्क में आने से परफ्यूम बहुत कम दिन चल पाता है। इस बात का ध्यान रखें कि इन कांच के बर्तनों में किसी तरह का फूड आइटम या कोई और चीज लगी हुई ना हो, क्योंकि इससे परफ्यूम की खुशबू प्रभावित हो सकती है। 

 

एसेंशियल ऑयल और हर्ब्स से भी तैयार कर सकती हैं परफ्यूम

आप अपना परफ्यूम कई तरह की सामग्री जैसे कि एसेंशियल ऑयल, फूलों और खुशबूदार पत्तियों से। इसके लिए सबसे पहले अपनी पसंद के फूल पत्ती और हर्ब्स कोई इकट्ठा कर लें। इसके बाद उन्हें हल्का सा सुखा लें। इसके बाद इनमें से अनावश्यक तत्व और डंडिया आधी हटा दें। इसके बाद फूलों और पत्तियों को थोड़ा सा मसल लें। इससे ज्यादा परफ्यूम बनाने में मदद मिलेगी। इसके बाद इसमें थोड़ा सा एशेंशियल ऑयल मिला लें ताकि फूलों की पंखुड़ियां, पत्तियां और हर्ब्स पूरी तरह से तेल में कवर हो जाए। इसके बाद इस बर्तन को बंद कर दें। इसे 1 से 2 हफ्ते के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस तेल को छान लें।

 

अगर तेल में से इतनी खुशबू ना आ रही हो, जितनी आप चाहती हैं तो इसमें फूल, पत्तियों और हर्ब्स की थोड़ी और सामग्री मिला लें। अब इसे कुछ और हफ्तों के लिए रख दें, जब तक कि आपको इसमें से मनचाही खुशबू ना मिलने लगे। जब आपको इस सामग्री में से पर्याप्त खुशबू आने लगे, तो इसमें एक या दो बूंद नेचुरल प्रिजर्वेटिव जैसे कि विटामिन ई या ग्रेपफ्रूट सीड एक्सट्रैक्ट मिला लें। इससे यह लंबे समय तक चलेगा। इसके बाद इस सामग्री को एक कंटेनर में भर ले और आसानी से यूज करें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।