herzindagi
Tips to make wooden door look new

पुराने लकड़ी के दरवाजे को इस तरह दें नया लुक, नहीं पड़ेगी बदलने की जरूरत

अगर आपके दरवाजे बाहर से पुराने लगने लगे हैं तो इन टिप्स से डेकोरेट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-08-25, 17:41 IST

लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते, कभी पेंट करवाते हैं, तो कभी घर को डिफरेंट चीजों से डेकोरेट करते हैं। इसके बावजूद घर में मौजूद पुराना सामान आपकी डेकोरेशन को खराब करने का काम करते हैं, खासकर दरवाजे क्योंकि दरवाजे कुछ दिनों बाद ही पुराने हो जाते हैं। साथ ही साथ जंग लगे डोर अप्लायंस घर के लुक को खराब करने का काम करते हैं।

हालांकि, दूसरी चीजों को हम रिप्लेस कर सकते हैं, लेकिन घर के दरवाजे ऐसी चीज हैं जिन्हें बदलने से पहले थोड़ा सोचना पड़ता है। अगर आपके घर के दरवाजे भी पुराने हो गए हैं, जिसकी वजह से आपके किचन या फिर घर का लुक भद्दा लगने लगा है।

अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से पुराने दरवाजों के नया लुक दिया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं।

दरवाजे को वॉलपेपर से सजाएं

Wooden door wallpaper

अगर आपका दरवाजा बिल्कुल नया है, लेकिन इसपर लगे दाग आपको घर का लुक खराब कर रहे हैं तो आप इसपर वॉलपेपर लगा सकती हैं। जी हां, आपको बाजार में कई तरह के प्रिंटेड या फिर डिजाइनर वॉलपेपर मिल जाएंगे, जिसकी सहायता से आप अपने पूरे दरवाजे को कवर कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-मानसून में जाम नहीं होगा लकड़ी का दरवाजा, इस तरह रखें उसका ध्यान

साथ ही साथ इसपर आप स्टीकर भी लगाकर देख सकती हैं। स्टीकर लगाने से आपका दरवाजा नया भी हो जाएगा और आपको दूसरा खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

दरवाजे पर करें वुडन पेंट

wooden paint

अगर आपका लकड़ी का दरवाजा ज्यादा गंदा हो गया है, तो आप इसपर पेंट कर सकती हैं। आपको बाजार में कई तरह के पेंट मिल जाएंगे, लेकिन लकड़ी के दरवाजे पर वुडन पेंट करना बेस्ट रहेगा। (वॉलपेपर के बचे हुए टुकडों इस्तेमाल करने के हैक्स)

आपको बाजार में कई तरह के पेंट मिल जाएंगे, जिसका चुनाव आप अपनी पसंद के हिसाब के कर सकती हैं। पेंट के साथ आप दरवाजे पर पॉलिश भी करवा सकती हैं। पॉलिश से आपके दरवाजे पर नई जैसी चमक आ जाएगी।

सनमाइका कर सकते हैं चेंज

Wooden door sheet

आप दरवाजे को नया बनाने के लिए दूसरी सनमाइका का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से नई सनमाइका खरीदनी होगी और अपने दरवाजे पर लगावानी होगी।

आप नई सनमाइका को पुरानी सनमाइका के ऊपर भी लगा सकती हैं। आपको मार्केट में सनमाइका के लेटेस्ट डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-घर के सफ़ेद लकड़ी के दरवाज़ों को साफ़ करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

जंग को कर सकते हैं साफ

how to clean wooden door with baking soda

अगर आपके डोर अप्लायंस पर जंग लग गया है, तो आप इसे आसानी से हटा सकती हैं। जंग को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा या फिर एरोसोल का छिड़काव कर सकती हैं।

इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1 चम्मच एरोसोल, 1/2 कप पानी डालें। फिर इसे डोर अप्लायंस पर लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे साफ कपड़े से पोंछ लें।

इस तरह आप अपने दरवाजे को नया लुक दे सकती हैं। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।