DIY Vertical Garden:आज के समय हर व्यक्ति अपने घर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए अपने बगीचे में अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे लगाते हैं। अब ऐसे में लोग बाजार से प्लास्टिक से लेकर सीमेंट का गमला खरीद कर लाते हैं। गमलों की देखभाल करने से लेकर उन्हें ऑर्गनाइज तरीके से रखना आसान होता है। लेकिन ये गमले जगह बहुत घेरते हैं। ऐसे में अगर आप छत की स्पेस को बचाना चाहती है, तो वर्टिकल गार्डन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि इसे बनाने में बहुत पैसा खर्च होगा। लेकिन आपको बता दें, कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस गार्डन को महज 200 रुपये में तैयार किया जा सकता है, जी हां ये हमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रानी अंशु ने बताया है। साथ ही उन्होंने इसके टिप्स इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Easy Step Make Vertical Garden setup)
इस गार्डन को तैयार करने के लिए आपको कुछ सस्ते और सामान्य सामग्री की आवश्यकता होगी, जिसके बारे में आप नीचे देख सकते हैं।
- 5-6 इंच चौड़ाई वाला पीवीसी पाइप- 120-180 रुपये
- ब्लेड-10 रुपये
- पुराना प्लास्टिक गमला
इसे भी पढ़ें-अमरूद के पौधे पर फूल आने के बाद भी नहीं लग रहे फल? इस एक सफेद चीज को पानी में घोल कर करें इस्तेमाल
इस तरह से बनाएं वर्टिकल गार्डन (How to make Vertical Garden)
- पीवीसी पाइप को लाने के बाद स्केल को रखकर स्केच की मदद से आधे और एक-एक फिट पर निशान बनाएं। इसके साथ ही किनारे के जगह पर भी मार्किंग कर लीजिए। इसके बाद ब्लेड की मदद से कट करें। इसके बाद एक छोटा पत्थर और गीला कपड़ा लें। अब गैस की आंच पर पाइप के कटे हुए हिस्से को गर्म करें।
- इसके बाद पत्थर की मदद से उसे अंदर की ओर दबाएं। पाइप दबाने के बाद उसके ऊपर गीला कपड़ा डालें। ऐसा करने से पीवीसी पाइप में क्रैक नहीं आएगा।
- अब पाइप के दबे हुए हिस्से को ऊपर की तरफ रखते हुए पाइप को खड़ा करें। इसके बाद एक पतला पाइप लेकर उसमें छोटे-छोटे छेद करें। वर्टिकल गार्डन तैयार करने के लिए अगले स्टेप में एक प्लास्टिक का गमला और दो टूटी हुई ईट लें। इन दोनों ईटों को गमले के अंदर रखें। ऐसा करने से हवा चलने या धक्का लगने पर गमला नहीं गिरेगा।
- इसके बाद इसमें खाद मिली हुई मिट्टी और सूखी पत्तियों को मिलाकर गमले में भरें। इसके बाद पाइप को गमले में रखकर खड़ा करें। गमले को उस जगह पर रखें जहां पर आप पाइप को किसी सपोर्ट की मदद से बांध सके।
- इसके बाद रस्सी या तार की मदद से पाइप को किसी ग्रिल या पिलर की मदद से बांध दें। इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद पाइप के अंदर मिट्टी भरकर पतली वाली पाइप को डालें।
- ध्यान रखें कि पतली वाली प्लास्टिक पाइप को आधी मिट्टी भरने के बाद लगा दें। ऐसा करने से आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब बची हुई मिट्टी से पाइप को पूरा भरें।
- मिट्टी भरने के बाद प्लास्टिक की जो पतली पाइप आपने लगाई है उसमें पानी डालें। पाइप में बने छेद मिट्टी में नीचे तक नमी पहुंचाने का काम करेंगे। इसके बाद इसमें आप छोटे और सीजनल प्लांट लगा सकती हैं।
View this post on Instagram
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों