गार्डन को हरा-भरा रखने के लिए आपको हर मौसम में अपने पौधों का ध्यान रखना होता है अगर आप सर्दियों में अपने पौधों को ओस से बचाना चाहती हैं तो आप घर पर ही आसानी से अपने पौधों के लिए कवर बना सकती हैं जिससे आपके पौधों को नुकसान नहीं होगा।
प्लांट कवर बनाना बहुत आसान होता है इसके लिए बस आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी और आप कई तरह के प्लांट कवर बना पाएंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे प्लांट कवर बना सकती हैं और सर्दियों में पौधों को मुरझाने से बचा सकती हैं।
कपड़े से ऐसे बनाएं प्लांट्स कवर
आपको कपड़े से प्लांट्स कवर बनाने के लिए सबसे पहले एक पुरानी साड़ी या फिर पुराना चादर लेना होगा। इसके बाद आपको जिस भी पौधे के लिए कवर बनाना है उसकी लंबाई और चौड़ाई के अनुसार कपड़े को एक सही आकार में काटना होगा। अगर आपके गार्डन में छोटे पौधे हैं तो आप एक साड़ी या चादर की मदद से कई सारी प्लांट्स कवर बना सकती हैं।
आपको कपड़े को एक आकार में कैंची से काटने के बाद उसे फोल्ड करके सिलना होगा ताकि वह एक तरह से बंद हो जाए। इसके बाद आपको इसमें कुछ बहुत छोटे तीन या चार छेद करने होंगे ताकि बाहर की हवा भी पौधे को मिलती रहे। फिर आप अपने पौधे को इस कवर से ढक सकती हैं।(घर में रखे पुराने डिब्बों में भी उगाया जा सकता है लहसुन, जानें सबसे आसान तरीका)
ध्यान रखें की जब आप कोई साड़ी या चादर को कवर के लिए सेलेक्ट करें तो आपको बहुत भारी साड़ी या चादर नहीं सेलेक्ट करना चाहिए क्योंकि इससे आपके पौधे के ऊपर कपड़े का भार बहुत अधिक हो सकता है और आपको सही आकार में कटिंग करने में भी परेशानी आ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-गार्डन में पुराने कपड़ों को कुछ ऐसे करें इस्तेमाल
प्लास्टिक पॉलिथीन से बनाएं कवर
इस कवर को बनाने के लिए आपको एक बड़ी प्लास्टिक पॉलीथिन लेनी होगी या अगर आपके पास छोटे साइज की पॉलिथिन है जिससे आप अपने पौधे को कवर कर सकती हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले पॉलीथिन को दो भाग में करना होगा।
इसके बाद आपको एक भाग को दूसरे भाग के नीचे चिपकाना होगा। चिपकाने के लिए आप टेप की भी मदद ले सकती हैं। इसके बाद आपको यह देखना होगा कि जितना बड़ा साइज पौधे का है उतनी ही पॉलीथिन का है या नहीं।(घर पर ही उगाएं पीली शिमला मिर्च, बस फॉलो करें ये स्टेप्स) अगर आपको पॉलीथिन का साइज छोटा लग रहा है तो आप दूसरी पॉलिथीन को चिपका कर साइज बड़ा भी कर सकती हैं।
इसके बाद आपको पौधे के ऊपर इसे हल्के रूप में रखना होगा और नीचे से डोरी की मदद से इसे गमले पर बांधना होगा ताकि पॉलिथिन ना हट जाए। इस तरह से आपके प्लांट का कवर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-यह प्लांट हैंगर आईडियाज बनाएंगे आपके घर को बेहद ब्यूटीफुल
इन तरीकों से आप आसानी से प्लांट्स कवर बना सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों