घर में पड़ी पुरानी चीजों को लोग अक्सर खराब या बेकार समझ कर फेंक देते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि घर में मौजूद ऐसी चीजों का आप अन्य कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बिल्कुल आप घर में रखे वेस्ट मटेरियल को भी रियूज कर किसी दूसरे कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक डीआईवाई टिप्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप शोकेस में पड़ी पुरानी चीजों और प्लास्टिक के बोतलों जैसी चीजों से स्टडी टेबल पर रखने लायक पेन स्टैंड बना सकती हैं। अगर यकीन नहीं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर अच्छी तरह से आप समझ सकते हैं।
घर में रखी किन चीजों से बना सकते हैं पेन स्टैंड?
पुराने फ्लावर पॉट की लें मदद
अगर आपके घर में कोई पुराना और सजावटी फ्लावर पॉट पड़ा है, तो आप उसे पेन स्टैंड में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे साफ करके आप अपनी मर्जी और पसंद के अनुसार पेंट कर लें। इसके अलावा, आप चाहें तो इसमें कुछ कलाकारी भी कर सकती हैं।
पुरानी किताबों से बनाएं पेन स्टैंड
पुरानी किताबों से समान आकार के 4-5 पन्नों को काट लें। इसके बाद, गत्ते से एक गोल आधार काट लें। अब, किताबों के पन्नों को गोल आधार के चारों ओर चिपका दें, ताकि वह एक सिलेंडर आकार में बनकर तैयार हो जाए। आप चाहें तो इसे चौकोर आकार का आधार लेकर भी बना सकते हैं। मजबूती देने के लिए अंदर से मोटे कार्डबोर्ड को भी अटैच कर सकते हैं। इसके अलावा, पेन स्टैंड को सजावटी सामानों से सजा सकते हैं। जैसे कि इसमें फीता, रंग, या पेंट आदि करके स्टैंड को खूबसूरत बना सकते हैं।
प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग
खाली और पुरानी प्लास्टिक की बोतलों को फेंकने की जगह इसकी मदद से पेन स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए एक बोतल को आप अपनी पसंद के आकार में काट लें। अब, बोतल को सजावटी सामानों से सजा लें। इसके लिए आप स्टिकर या पेंटिंग का सहारा ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-पुराने पड़े कप को इन तरीकों से करें रियूज
पुराने सजावट के सामान भी आ सकते हैं काम
अगर आपके घर के किसी शो केस में बहुत पुराना पीस पड़ा हो, तो उसे फेंकने की जगह आप इसका अन्य कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि बहुत ज्यादा धूल-गंदगी बैठ गई है, तो इसे सबसे पहले कपड़े से झार कर साफ कर लें। इसके बाद इसे पेन स्टैंड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो इसमें चित्रकारी करके भी इसके रूप-रंग बदल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-घर पर रखी पुरानी बोतल से बनाएं ये 3 कमाल की चीजें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों