Gardening Hacks: आमतौर पर लोग फलों का तो सेवन करते हैं, लेकिन उनके छिलके यूं ही कूड़े में फेंक देते हैं। वो नहीं जानते कि फलों के छिलके का भी किसी अन्य कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आज हम बात कर रहे हैं नींबू और संतरे के छिलकों के बारे में, जो आमूमन डस्टबीन में डाल दिए जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें, संतरे और नींबू के छिलके से गार्डन में लगे पौधों की ग्रोथ को बढ़ाई जा सकती है। दरअसल, आप इसकी मदद से कंपोस्ट तैयार कर सकती हैं, जिससे आपका बगीचा बिल्कुल हरा-भरा नजर आएगा। तो चलिए जानते हैं कैसे इसकी मदद से आप खाद तैयार कर सकती हैं।
कैसे बनाएं खाद?
- नींबू और संतरे के छिलके से कंपोस्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले इनके छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दें।
- इसे खाद के ढेर में मिलाकर कुछ दिनों के लिए यू ही छोड़ दें।
- कुछ दिनों के बाद छिलके के गुण खाद में मिल जाते हैं और यह कंपोस्ट बनकर तैयार हो जाता है।
- इसके बाद आप अपने बगीचे के सभी पौधों में इस ऑर्गेनिक खाद को डाल सकती हैं।
संतरे के खाद से फायदे
खट्टे फल जैसे नींबू और संतरे में नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटेशियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं, जो पौधों के लिए बेहद लाभदायक होता है। यही कारण है कि इसके छिलके को गार्डेनिंग में इस्तेमाल किया जाता है। बाजार से लाए गए खाद पौधों की गुणवत्ता को कभी-भी खराब भी कर देते हैं। लेकिन, घऱ पर बनाए गए फलों के छिलके वाले खाद पौधों पर नेचुरली प्रभाव डालते हैं। ये खाद पौधों को इंफेक्टेड होने से भी बचाने का काम करते हैं।(घर में रखी ये चीजें पेड़-पौधों की ग्रोथ के लिए हैं वरदान)
कीटनाशक स्प्रे भी कर सकते हैं तैयार
नींबू और संतरे के छिलके से आप कीटनाशक स्प्रे भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए इन छिलकों को एक कप पानी में 10 मिनट तक उबाल लें। ठंडा होने के बाद इसे किसी स्प्रे बोतल में भर कर पौधों पर इसे छिड़क दें। आप चाहें तो घर के गिले एरिया में भी इसका छिड़काव कर सकती हैं। इससे आपको कीड़ों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।(बारिश से पौधों को कैसे बचाएं)
इसे भी पढ़ें-पौधे में लगे रोग की पहचान करने के लिए अपनाएं ये तरीके
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik,
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों