अपने चिपचिपे और गंदे किचन काउंटर को इस तरह बनाएं बिल्कुल नया जैसा, जानिए कैसे

अगर आपके किचन की टेबल बेकार नजर आने लगी है, तो आप इन टिप्स की सहायता से टेबल को डेकोरेट कर सकती हैं। 

old kitchen counter look new

किचन घर का एक ऐसा हिस्सा है, जहां महिलाएं अपना ज्यादातर समय बिताती हैं। इसलिए महिलाएं अपने किचन के डेकोरेशन पर काफी ध्यान देती हैं। हालांकि, किचन बड़ा हो या छोटा, इसे आर्गेनाइज्ड करना यकीनन एक टफ टास्क है। क्योंकि खाना बनाते समय अक्सर किचन गंदा हो जाता है और दाग-धब्बों की वजह से किचन गंदा लगने लगता है, खासतौर पर गैस स्टोव की टेबल। क्योंकि खाना बनाते समय सबसे ज्यादा काउंटर ही गंदा होता है और इसपर तेल के या फिर मसालों के दाग लग जाते हैं।

अगर आपके भी किचन के काउंटर की बॉडी बिल्कुल नई है, लेकिन इसपर लगे दाग से आपके किचन या फिर घर का लुक भद्दा लगने लगा है। अगर हां, तो क्या केवल आप दाग की वजह से अपना काउंटर बदलने की सोच रही हैं, तो अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने पुराने तेल लगे काउंटर को नया लुक दे सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

काउंटर को वॉलपेपर से सजाएं

How to decorate kitchen counter with wallpaper

अगर आपकी किचन की टेबल बिल्कुल नई है, लेकिन इसपर लगे दाग की वजह से ये खराब लगने लगी है तो आप इसे वॉलपेपर लगाकर नया लुक दे सकती हैं। जी हां, आपको बाजार में कई तरह के प्रिंटेड या फिर डिजाइन वॉलपेपर मिल जाएंगे, जिसकी सहायता से आप अपने काउंटर की पूरी बॉडी को इससे कवर कर सकती हैं।

साथ ही, इसपर आप स्टीकर या फिर प्रिंटेड वॉलपेपर भी लगा सकती हैं। इसे लगाने से आपका काउंटर नया भी हो जाएगा और आपको दूसरा खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-किचन काउंटरटॉप को आर्गेनाइज करने के लिए यहां से लें आइडियाज

काउंटर को कवर से करें डेकोरेट

आप अपने काउंटर को प्लास्टिक कवर से डेकोरेट कर सकती हैं। आपको कई तरह के डिजाइनर कवर बाजार में मिल जाएंगे जैसे- फैब्रिक के टेबल कवर, प्लास्टिक के टेबल कवर आदि। आपको इन कवर में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने किचन की डेकोरेशन के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

आप अपने काउंटर को हाफ या फिर फुल कवर से डेकोरेट कर सकती हैं यकीनन ये आपके काउंटर को बेहतर लुक देगा। इसके अलावा, आप फैब्रिक से बने कवर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, ये कवर जल्दी गंदा हो जाता है लेकिन आपके किचन को एकदम परफेक्ट लुक दे सकता है।

काउंटर पर करें ऑयल पेंट

Oil paint for kitchen counter

अगर आपका काउंडर अधिक गंदा है, तो आप इसे पेंट की मदद से नया जैसा बना सकती हैं। अगर आपका काउंटर लकड़ी का है, तो आप वुडन पेंट का इस्तेमालकर सकती हैं। वहीं, बाजार में कई तरह के पेंट मिलने लगे हैं, जिनका इस्तेमाल आप काउंटर या टेबल को कलर करने के लिए कर सकती हैं।

अगर आपकी टेबल बिल्कुल सही है या फिर ऊपर से ज्यादा खराब नहीं है, तो आप अपने काउंटर पर ऑयल पेंट कर सकती हैं। पेंट के साथ आप काउंटर पर पोलिश भी करवा सकती हैं पोलिश से आपकी टेबल पर नई जैसी चमक आ जाएगी।

दूसरी सनमाइका से दें नया लुक

paint for kitchen counter

आप अपने किचन के काउंटर को नया बनाने के लिए सनमाइका का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से दूसरी सनमाइका खरीदनी होगी और अपने काउंटर पर लगानी होगी। वर्ना आप नई सनमाइका को पुरानी सनमाइका के ऊपर लगा सकती हैं। आपको कई तरह के सनमाइका के लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- आपके खूबसूरत किचन काउंटर पर लग गई है दीमक तो अपनाएं ये Tips और Hacks

इसके अलावा, अगर आपके किचन में सीमेंट का काउंटर है, तो आप इसपर व्हाइट सीमेंट से डेकोरेट कर सकती हैं या फिर आप मार्बल टाइल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी बजट के हिसाब से डिजाइन कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको ये टिप्स एंड ट्रिक्स पसंद आए होंगे। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Google)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP