पुराने फ्रिज को इन तरीकों से दें नया लुक, लगेगा खूबसूरत

अगर आपका फ्रिज बिल्कुल नया है लेकिन वह बाहर से बेकार या फिर पुराना लगने लगा है, तो आप इन टिप्स से फ्रिज को डेकोरेट कर सकती हैं। 

 
Easy tips to make old fridge look new

महिलाएं अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करती कभी पेंट करवाती हैं, तो कभी घर को डिफरेंट चीजों से डेकोरेट करती हैं। लेकिन इसके बावजूद घर में मौजूद पुराना सामान आपकी डेकोरेशन को खराब करने का काम करते हैं। हालांकि, आप कुछ सामान को आसानी से रिप्लेस कर सकते हैं लेकिन कई सामान ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बदलने से पहले थोड़ा सोचना पड़ता है जैसे- फ्रिज, अलमारी आदि। अगर आपके भी फ्रिज की बॉडी काफी पुरानी हो गई है और इसकी वजह से आपके किचन या फिर घर का लुक भद्दा लगने लगा है।

अगर हां, तो क्या केवल पुरानी बॉडी की वजह से अपना फ्रिज बदलने की सोच रही हैं, तो अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम इस लेख के माध्यम से आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने पुराने फ्रिज को नया लुक दे सकती हैं यानि मेकओवर कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

फ्रिज को वॉलपेपर से करें डेकोरेट

Fridge makeover tips at home

अगर आपका फ्रिज सही कूलिंग करता है लेकिन इसकी बॉडी ऊपर से खराब हो गई है, तो आपको इसे बदलने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि आप अपने फ्रिज को वॉल पेपर से डेकोरेट कर सकती हैं। जी हां, आपको बाजार में कई तरह के प्रिंटेड या फिर डिजाइनर वॉलपेपर मिल जाएंगे, जिसकी सहायता से आप अपने फ्रिज की पूरी बॉडी को कवर कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Refrigerator Cleaning Tips: अपनी सेहत के साथ फ्रिज की सेहत का यूं रखे ध्‍यान

डिजाइनर स्टीकर फ्रिज पर लगाएं

अगर आपके फ्रिज की बॉडी अधिक खराब नहीं है या फिर अच्छी कंडीशन में हैं, तो आपको फ्रिज पर वॉलपेपर लगाने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने फ्रिज को स्टीकर से भी डेकोरेट कर सकते हैं आपको बाजार में कई तरह के स्टीकर मिल जाएंगे आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं। लेकिन अगर आप अपने किचन या फिर घर को एक डिफरेंट लुक देना चाहती हैं, तो आप प्रिंटेड छापे को भी सेलेक्ट कर सकती हैं। इससे आपका फ्रिज ज्यादा आकर्षित लगेगा और आपके घर का लुक भी खराब नहीं होगा।

डिजाइनर कवर से सजाएं

Fridge Cover

आजकल बाजार में फ्रिज को कवर करने के लिए कई तरह के डिजाइनर कवरमिलने लगे हैं, तो इसे आप अपने फ्रिज को कवर कर सकती हैं। हालांकि, आपको दो तरह के कवर बाजार में मिल जाएंगे जैसे- एक हाफ केप कवर दूसरा फुल बॉडी कवर आदि। आप इसे अपने फ्रिज की कंडीशन के हिसाब से इसे सेलेक्ट कर सकती हैं।

फ्रिज पर करवा सकती हैं पैंट

आजकल बाजार में कई तरह के पैंट मिलने लगे हैं लेकिन कई पैंट ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल फ्रिज को कलर करने के लिए किया जाता है। अगर आपके फ्रिज की बॉडी बिल्कुल सही है और ऊपर से भी ज्यादा खराब नहीं है, तो आप अपने फ्रिज पर ऑयल पैंट कर सकती हैं। पैंट के साथ आप फ्रिज पर पोलिश भी करवा सकती हैं पोलिश से आपके फ्रिज का लुक एकदम नया जैसा लगेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-इस तरह से रखें अपनी फ्रिज का ख्याल, बार-बार नहीं होगी खराब

दाग को इस तरह करें साफ

Fridge cleaning tips

अगर आपका फ्रिज नया है लेकिन इसपर किसी तरह का दाग या फिर निशान लग गया है, तो आप उसे हटाने के लिए एरोसोल का छिड़काव कर सकती हैं। आपको बता दें कि एरोसोल की सहायता से फ्रिज पर लगे किसी भी दाग को आसानी हटाया जा सकता है। इसके लिए एरोसोल को स्प्रे बॉटल में भर लें और दाग वाले स्थान पर छिड़क दें। कुछ देर बाद किसी साफ कपड़े से पोंछ लें बस हो गया आपका काम।

उम्मीद है कि आपको ये टिप्स एंड ट्रिक्स पसंद आए होंगे। अगर आपको लेख अच्छा लगा हो, तो उसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही, जुड़े रहे हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- (@hgtvhome.sndimg.com,cf.shopee.com.my/file,i.etsystatic.com)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP