किचन के ढेर सारे छोटे बड़े एप्लाइंसेस में फ्रिज का रोल सबसे महत्वपर्ण हैं। किचन में जो भी खाना बनता है अगर वो बच जाता है या फिर उसे बनाने के लिए जो रॉ मटेरियल होता है उसे फ्रिज में ही स्टोर करके रखा जाता है। फ्रिज में रखा खाना फ्रेश बना रहता है और एक से ज्यादा दिन तक स्टोर किया जा सकता है।
इतना उपयोगी होने के बावजूद भी कुछ महिलाएं अपने फ्रिज का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाती हैं और कुछ सालों बाद ही उनके फ्रिज में खराबी आना शुरू हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि फ्रिज का किस तरह से ख्याल रखें कि आपका फ्रिज ज्यादा दिन तक चल सके।
इसे जरूर पढ़ें: कुकिंग के बाद सफाई करना लगता है बोरिंग तो इन टिप्स की मदद से अपने काम को बनाएं आसान
वेंटिलेशन सही हो
जहां आपने फ्रिज रखा है वहां पर वेंटिलेशन अच्छा होना चाहिए। फ्रिज को दीवार से दो-तीन इंच दूर ही रखें। दीवार से सटा कर फ्रिज रखने से वह जल्दी खराब हो जाता है। साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आप किचन में फ्रिज रख रही हैं तो आपको तब ही गैस खोलनी चाहिए जब आपको जरूरत हो बाकि समय आपको गैस बंद करके रखनी चाहिए क्योंकि फ्रिज से भी गैस निकलती है और अगर आपका गैस सिलैंडर (गैस चूल्हे को साफ करने के लिए 5 आसान घरेलू टिप्स)भी लीक कर रहा होगा तो बड़ा हादसा हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन '7 खास' आदतों से पहचानी जाती हैं सफाई पसंद महिलाएं
उपकरणों से दूर रखें
फ्रिज को कभी भी गैस चूल्हे, माइक्रोवेव, चिमनी या फिर देसरे कोई भी उपकरण से दूर रखें। दरअसल हर उपकरण से गैस निकलती हैं और यह गैस आप में जब मिलती हैं तो इसे बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही फ्रिज (गलती से भी फ्रिज में ना रखें ये सामान)को सूर्य की रोशनी से भी बचा कर रखें। अगर आपके किचन में बहुत ज्यादा गर्मी रहती हैं तो आपको फ्रिज लिविंग रूम में ही रखना चाहिए।
फ्रिज को खोल कर न रखें
बहुत लोगों को अदत होती है कि फ्रिज से सामन निकालने के लिए वह काफी देर तक फ्रिज को खोले रहते हें। ऐसा भी होता कि कई बार फ्रिज अच्छे से बंद नहीं हो पाता। ऐसा होने पर फ्रिज ज्यादा बिजली कंज्यूम करता है और फ्रिज के अंदर रखी चीजें भी खराब होने लगती हैं। दरवाजे की सील जांचने के लिए फ्लैशलाइट चेक करें। अगर फ्रिज की फ्लैशलाइट दरवाजा बंद करते वक्त बंद होती है और दरवाजा खोलते वक्त खुल जाती है तो आपका फ्रिज एक दम सही है।
फ्रिज की सफाई
फ्रिज की सफाई भी उसकी लॉन्ग लाइफ के लिए बहुत जरूरी है। अगर आप फ्रिज को गंदा छोड़ देंगी तो वह जल्द ही खराब होना शुरू हो जाएगा। अगर आप फ्रिज को बुरी तरह से भर देंगी तो आपके फ्रिज में हवा का सर्क्यूलेशन सही से नहीं हो पाता है और चीजें खराब होना शुरू हो जाती हैं। कई लोगों के घर में चूहे होते हैं और वह फ्रिज के पीछे जा कर बैठ जाते हैं और फ्रिज के तारों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे भी कई बार फ्रिज खराब हो जाता है। फ्रिज के पीछे कॉइल्स लगे होते हैं। इन पर जब मिट्टी बैठ जाती है, तो कंप्रेसर दिक्कत करने लगता है। यही नहीं, इससे फ्रिज बिजली भी ज्यादा कनज्यूम करता है। (सिरके से ऐसे करें सफाई)
ध्यान से करें डी-फ्रॉस्ट
जब फ्रिज ज्यादा ठंडा करने लगे और उसमें रखा सामान जमने लगे तो उसे डी-फ्रॉस्ट करना जरूरी हो जाता वरना फ्रिज के कंप्रेसर के खराब होने का खतारा मंडराने लगता है। मगर कई बार लोग बिना सोचे-समझे फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट कर देती हैं। मगर, यह तरीका गलत है। फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट करने से पहले फ्रिज में रखे सामान को ढांकना होता है। इतना ही नहीं फ्रिज को डी-फ्रॉस्ट करने से पहले आपको फ्रीजर में रखी हुई आईस ट्रे को खाली करना होता है, नहीं तो फ्रिज में और बाहर पानी फैल जाता है।
न रखें गरम चीजें
बहुत सी महिलाएं गरम-गरम खाना भी प्रिज के अंदर रख देती हैं। ऐसे में खाना तो खराब होता ही है साथ फ्रिज की ठंडा करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए जब खाना ठंडा हो जाए तब ही उसे फ्रिज के अंदर रखें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों