मानसून काफी खूबसूरत होता है। हालांकि मानसून अपने साथ कई सारी बीमारियां भी लेकर आता है। खासकर मानसून के दिनों में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस बारिश बीमारियों से बचना चाहती हैं तो आपको अपने घर के लिए मॉस्किटो रिफिल बनाना चाहिए। जो मॉस्किटो रिफिल बाजार में मिलते हैं उनमें काफी ज्यादा मात्रा में केमिकल होती हैं। ऐसे में यह छोटे बच्चों के लिए अच्छा नहीं होता है। चलिए जानते हैं कैसे आप 20 रुपये में खुद से बना सकती हैं मॉस्किटो रिफिल।
कैसे बनाएं मच्छर भगाने वाली रिफिल
- एक खाली लिक्विड मॉस्किटो रिफिल का बोतल लें।
- अब आपको इसमें 2 चम्मच नीम का तेल डालना होगा।
- इसके बाद इसमें कपूर के कुछ टुकड़े को डालें।
- इसमें आप नारियल का तेल भी मिला सकते है।
क्या यह रिफिल नेचुरल होता है
सभी सामान को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद आपको मच्छर भगाने वाले मशीन में इस लिक्विड के बोतल को लगाना होगा। यह लिक्विड मॉस्किटो रिफिल पूरे तरीके से सुरक्षित हैं। इसमें किसी भी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऐसे में आप चाहे तो इसे पूरे दिन भी लगाकर छोड़ सकती हैं। इससे छोटे बच्चों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।
इस रिफिल को बनाने में कितना समय लगता है
यह मॉस्किटो रिफिल केवल मच्छरों को ही नहीं बल्कि आपके घर में आने वाले बदबूदार खुशबू को भी भगाने में काम आने वाला है। ऐसे में मानसून के दिनों में यह लिक्विड आपको काफी ज्यादा काम आने वाला है। साथ ही इसे बनाने में केवल 10 मिनट का समय लगेगा। अगर आप बाजार से रिफिल खरीदती हैं तो आपको इसके लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि अगर आप इस घर में खुद से बनाती हैं तो आपको केवल 10 से 20 रुपये खर्च करने होगें।
इसे भी पढ़ें-सुबह शाम भिनभिना रहे हैं मच्छर, तो इन घरेलू तरीकों से करें सफाया
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों