herzindagi
homemade laundry soap making process

घर पर ऐसे बनाएं कपड़े धोने के लिए साबुन

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर कुछ चीजों का यूज करके कपड़े धोने के लिए साबुन बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-11-15, 13:53 IST

कपड़े धोने वाला साबुन सभी के घरों में यूज होता है। आप कपड़े धुलने के लिए ब्रांडेड डिटर्जेंट का यूज करती होंगी या फिर साधारण कपड़े धोने वाले साबुन का यूज करती होंगी। दोनों ही प्रकार के साबुन आपके कपड़ों की लाइफ को कम कर देते हैं क्योंकि इनमें केमिकल अधिक होता है।

केमिकल से अपने कपड़ों को बचाने के लिए आप घर पर कुछ चीजों का यूज करके कपड़े धोने के लिए साबुन बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर ही कपड़े धोने वाला साबुन बना सकती हैं।

इन सामग्रियों का करें यूज

घर पर कपड़े धोने वाला साबुन बनाने के लिए आपको कुछ चीजों को एकत्रित करना होगा। इसके लिए आपको 100 ग्राम कास्टिक सोडा, आधा किलो डालडा और 500 ग्राम वाशिंग पाउडर लेना हेगा।

इसे भी पढ़ें-जानें बिना घिसे बर्तनों को धोने का तरीका

बनाने की विधि

how to make laundry soap hindi

सबसे पहले आपको एक बड़ी बाल्टी में एक लीटर पानी डालना होगा। इसके बाद आपको उसमें कास्टिक सोडा डालना होगा। इसके बाद उसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें। मिक्स करने के लिए हाथों का प्रयोग ना करें क्योंकि यह गर्म होता है। इसके बाद आपको बाल्टी में वाशिंग पाउडर डालना होगा और फिर उसे अच्छे से मिक्स करना होगा।

अब आपको एक बड़ा बर्तन लेना होगा। बर्तन में आपको डालडा डालकर उसे गर्म करना होगा। इसके बाद उसे सूखने दें। अब आपको एक दूसरी बाल्टी में पानी लेना होगा और उसमें थोड़ा आटा मिलाना होगा। इसके बाद उसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें जो मिश्रण आपने पहले तैयार किया था वह भी डाल दीजिए और पूरे मिश्रण को सही से मिला लें।

अब आपको इसमें कोई एसेंशियल ऑयल को डालना होगा ताकि साबुन से खुशबू भी आए। इसके बाद इसे सूखने दें और अंत में उसके टुकड़े कर लीजिए। इस प्रकार से आपके पास कई सारे कपड़े धोने वाले साबुन तैयार हो जाएंगे। अगर आप चाहें तो इस्तेमाल की गई सामग्री में बदलाव कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-आपके घर में कई तरीकों से काम आ सकता है एसेंशियल ऑयल, जानिए अमेजिंग हैक्स

आपको अगर सिर्फ दो चीजों से साबुन बनाना है तो आप सोडा और बोरेक्स साबुन का भी यूज कर सकती हैं। फिर आप इसे अच्छी तरह मिलाकर अगले दिन से यूज कर सकती हैं। इस प्रकार से आप घर पर ही सिर्फ कुछ चीजों का यूज करके कपड़े धोने वाला साबुन बना सकती हैं।

तो यह था तरीका कपड़े धोने वाले साबुन बनाने का। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।