Independence Day 2024 DIY: 26 जनवरी हो या 15 अगस्त इस मौके पर बाजार में हर-तरफ नेशनल फ्लैग, बैज, कैप और हैंड रिबन बिकते हुए दिखाई पड़ते हैं। साथ ही इस मौके पर स्कूल में बच्चों से कई प्रकार की क्रिएटिव चीजें कराई जाती है। इसके लिए छोटे बच्चे अपने कपड़े पर तिरंगा बैज, हाथ में तिरंगा लेकर स्कूल जाना पसंद करते है। लेकिन कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी में मार्केट जाने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि हम घर पर बच्चों पर के लिए तिरंगा बैज से लेकर नेशनल फ्लैग कैसे बना सकते हैं।
Tiranga Badge कैसे बनाएं?
- तिरंगा बैज बनाने के लिए सबसे पहले सफेद, ग्रीन और केसरिया रंग के तीन चार्ट पेपर लें।
- इसके बाद इन पेपर को पट्टी आकार में काट कर ग्लू की मदद से एक-दूसरे से गोल आकार में चिपकाएं।
- आप पेपर को अपने हिसाब से डिजाइन कर फूल का आकार दें।
- नीचे पट्टी बनाने के लिए सफेद, केसरिया और हरा रंग की एक-एक पट्टी चिपकाएं।
- अब इसे सूखने के लिए पंखे के नीचे रख दें।
- इसके अलावा आप इसे दिल के आकार में भी बना सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले तीन रंग के पेपर से दिल शेप में कटिंग करें।
- अब ब्लू स्केच पेन की मदद से सफेद पेपर पर अलग से अशोक चक्र बनाकर इसे काट लें।
- अब तीनों दिल वाले पेपर को गोल आकार में लगाते हुए चिपकाएं।
- इसके बाद नीचे पट्टी लगाएं।
इसे भी पढ़ें-15 अगस्त पर बनाएं तिरंगा के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
Tiranga Cap कैसे बनाएं?
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप अपने बच्चों के लिए घर पर तिरंगा कैप बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पेपर कार्ड लें। इसे अपने बच्चे के सिर के नाप के अनुसार काट लें। अब इसमें तीन लाइन्स बनाकर पेंट या स्केच कलर से पेंट करें। साथ ही बीच में ब्लू रंग से अशोक चक्र डिजाइन करें। इसके बाद चांद के आकार में पेपर को कट करें। अब इसे गोल वाले कार्ड से चिपकाएं। इन दोनों को एक साथ स्टेपलर या ग्लू की मदद से जोड़े।
Tricolour Wristband कैसे बनाएं?
हाथ की कलाई पर बांधने के लिए आप बच्चों के लिए घर पर Tricolour Wristband बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले बच्चे की कलाई को नापें। अब सफेद पेपर पर पटरी की मदद की मदद से तीन लाइन बनाकर लंबाई और चौड़ाई को देखते हुए उसे कट करें। इसके बाद पेंट कलर की मदद से तिरंगा रंग में बैंड को कलर करें। पंखे की हवा में इसे कुछ देर सूखने के लिए रख दें। पेंट सूखने के बाद आप इसे बच्चे की कलाई पर बांध सकती हैं।
National Flag कैसे बनाएं?
- National Flag बनाने के लिए सबसे पहले एक कार्डबोर्ड या व्हाइट पेपर लें।
- अब इसे फ्लैग के हिसाब का काटकर उसे अलग करें।
- कार्डबोर्ड पर पटरी की मदद से दो लाइन खीचें ताकि उस पर तिरंगा कलर कर सकें।
- इसके बाद पेंट कलर की मदद से सफेद केसरिया और हरा रंग करें।
- सूखने के बाद इस पर अशोक चक्र बनाएं और उसे सुखाएं।
- अब किनारे पर स्टिक चिपकाएं धूप दिखाएं।
इसे भी पढ़ें- घर पर इन तरीकों से बनाएं कलरफुल स्क्रंचीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों