होली का त्योहार हमारे जीवन में कई तरह की खुशियां लेकर आता है। साथ ही, होली का त्योहार हमारी जिंदगी को भी लाल, पीले, नीले और गुलाबी रंग में रंग देता है। इस दिन हम अपने दिल को, अपनी आत्मा को रंगने के साथ-साथ अपनों को भी अपने रंग में रंग देते हैं। हालांकि, कई लोग रंगो वाली होली खेलने के अलावा पानी वाली होली भी खेलते हैं यकीनन पानी वाली होली खेलने में अधिक मजा आता है। इसके अलावा, होला को पानी में भी आप सभी होली में अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल जरूर करते होंगे।
लेकिन होली की इस मस्ती के बीच कई लोग अपने चेहरे पर अधिक रंग लगवाने से हिचकिचाते हैं। क्योंकि बाजार में बिकने वाले रंग में कई तरह के रसायन का इस्तेमाल किया जाता है, जो किसी-किसी के चेहरे पर सूट करते हैं। मगर कई लोगों को इससे एलर्जी भी हो जाती है। अगर आपके साथ ही ऐसा ही होता है, तो आप परेशान न हों क्योंकि आप घर पर फूलों की मदद से नेचुरल कलर्स बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
होली का लाल रंग प्यार और कोमलता का प्रतीक होता है। क्योंकि हिंदू ग्रंथों के अनुसार इस दिन लाल रंग से तिलक लगाने का विधान है। हालांकि, आपको हर वैरायटी में बाजार से लाल रंग आसानी से मिल जाएगा लेकिन अगर आप नेचुरल कलर इस्तेमाल करने की सोच रही हैं, तो आप लाल गुलाब, लाल हिबिस्कस या किसी लाल रंग के फूल की पत्तियों को पीसकर और भिगोकर लाल रंग बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-DIY: इन आसान तरीकों से घर पर बनाएं होली के लिए आर्गेनिक कलर्स
होली के त्योहार में सनी पीला रंग खुशियां और कई उम्मीद बिखेरता है। साथ ही, हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों में पीले रंग के विभिन्न रंग शुभ भी होते हैं। लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले पीले कलर में कई तरह के रसायन का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे चेहरे को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आप ऐसा नहीं चाहती तो आप गेंदा, अमलतास या गुलदाउदी आदि को पीसकर घर पर ही प्राकृतिक पीला रंग बना सकती हैं।
इन कलर के अलावा आप फूलों की मदद से ऑरेंज कलर भी बना सकती हैं। क्योंकि ऑरेंज कलर के बिना होली अधूरी है और कहा जाता है कि ऑरेंज कलर त्योहार को जोश और उत्साह के साथ देने का काम करता है। इसलिए आप इस कलर को बाहर से खरीदने के बजाय घर पर बना सकती हैं। जी हां, आप सू के फूलों की सहायता से ऑरेंज कलर बना सकती हैं और ज्वलंत और सुगंधित नारंगी गुलाल के साथ अपनी होली को शानदार बना सकती हैं।
होली का बोल्ड पर्पल रंग का गुलाल घर पर लैवेंडर के फूलों की मदद से आसानी बनाया जा सकता है। इस कलर से आपकी स्किन पर एलर्जीभी नहीं होगी साथ ही आपकी त्वचा चमकदार और मुलायम भी नजर आएगी। इसे आप अधिक समय तक अपने चेहरे पर भी लगा रहने दे सकते हैं और इसके बाद यह आसानी से चेहरे पर से रिमूव भी हो जाएगा। एक शाही बैंगनी रंग बनाने के लिए बस कुछ लैवेंडर को सुखाएं और पाउडर बना लें।
अगर आप घर पर नीला रंग भी बना सकती हैं क्योंकि होली के दिन नीले गुलाल के शांत स्वरों के बिना अधूरी है। इस कलर को बनाने के लिए आप नीली गुलमोहर के फूलों का इस्तेमालकर सकती हैं। क्योंकि यह उन फूलों में से एक है, जो आपको एक प्राकृतिक नीला रंग दे सकता है।
हरे रंग को उत्सव का रंग माना जाता है क्योंकि यह सादगी और ताजगी का प्रतीक है। घर पर हरा गुलाल बनाने के लिए आप नीम की ताजी पत्तियों को तोड़ लें फिर इसे सुखा लें। (इस तरह करें 'नीम की पत्ती' का इस्तेमाल) अब इसे चंदन के साथ डालकर पीस लें। बता दें कि नीम के फायदों वाला यह ऑर्गेनिक हरा रंग होली खेलने के बाद आपकी त्वचा को और ग्लोइंग बना देगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-शहनाज़ हुसैन के DIY हर्बल कलर्स से बनाएं होली को ख़ास और कुछ घरेलू नुस्खों से रखें त्वचा का ख्याल
इन फूलों की मदद से आप होली के रंग बना सकती हैं। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।