How To Make Your Air Coolers More Effective: गर्मियों के मौसम में हम सभी घर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के ट्रिक्स की मदद लेते हैं। अगर आपने घर में कूलर लगाया हुआ है और हवा ठंडी नहीं आ पा रही है तो आप कुछ बातों का ध्यान रखें। दरअसल जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है कूलर ठंडी हवा देना बंद कर देता है। इस आर्टिकल में जानें कुछ हैक्स जो आपके कूलर की हवा को और ठंडा बनाएंगे।
बर्फ करेगी मदद
गर्मियों के मौसम में बढ़ती लू की वजह से कूलर ठंडी हवा देना बंद कर देता है। अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं तो अपने कूलर के पानी में बर्फ डालें। ध्यान रखें कि आप बर्फ ज्यादा डाले क्योंकि थोड़ी बर्फ कुछ खास कमाल नहीं कर पाती है। साथ ही कूलर में सिर्फ बर्फ भी ना डाल दें। इससे मोटर खराब हो जाती है। इस ट्रिक से हवा बर्फ की तरह ठंडी-ठंडी कूल-कूल आने लग जाती है।
ब्लेड्स करें सही
कूलर की ब्लेड्स पर भी निर्भर करता है कि हवा कितनी अच्छी आएगी। मुड़े हुए ब्लेड्स की वजह से हवा की गति प्रभावित होती है और कूलर सही से काम नहीं करता है। ज्यादा से ज्यादा और ठंडी हवा पाने के लिए जरूरी है कि आपके कूलर के ब्लेड्स बिल्कुल सही हों।
वॉटर लेवल
कूलर से अच्छी हवा पाने के लिए पानी का लेवल भी सही होना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले कूलर के वॉटर लेवल को चेक करना है और अगर लेवल कम है तो आपको कूलर को फिल करना है। आधे से ज्यादा कूलर में पानी होने से कूलर ठंडी और जोरदार हवा देता है।
इसे भी पढ़ेंःगंदे पंखे को चमकदार बनाने के लिए यूज करें ये होममेड क्लीनर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों