Baby Clothes Hacks: छोटे बच्चों के फटे हुए कपड़ों को संभालकर रखना चाहते हैं, तो ये हैक्स आएंगे काम

बच्चों के पुराने कपड़े से आप कई तरह की चीजें बना सकते हैं। ये यादगार होने के साथ-साथ आपके घर को सजाने में भी काम आएंगी। 

 

old baby clothes memorable

माता-पिता अपने बच्चों की हर एक चीज संभालकर रखना चाहते हैं। कई लोग हैं, जो बच्चों के खिलौने कभी फेंकते नहीं। वह हमेशा इसे घर में संभालकर रखते हैं। लेकिन बच्चों के पुराने कपड़ों को संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

इसलिए माता-पिता को इसे फेंकने के सिवा दूसरा कोई ऑप्शन नजर नहीं आता। लेकिन आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आपको बच्चों के छोटे कपड़े कभी फेंकने नहीं पडे़ेंगे। आप हमेशा इसे अपने साथ संभाल कर रख सकती हैं।

बच्चों के कपड़ों से बनाएं मैट्रेस (गद्दे) के लिए कवर

how to upcycle a baby clothes,

अक्सर लोग अपने घर के मैट्रेस पर केवल चादर ही डालते हैं। इसकी वजह से लंबे समय तक मैट्रेस यूज करने पर इसमें से अजीब बदबू आने लगती है। इसलिए आप इसके लिए बच्चों के कपड़ों का एक कवर बना सकते हैं। गद्दे सालों तक घर में यूज किए जाते हैं। इसलिए बच्चों के कपड़े भी हमेशा आपके साथ रहेंगे।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको बच्चों के ढेर सारे कपड़े एक जगह रखने हैं। फिर आप बच्चों के सभी कपड़ों को एक साइज में चौकोर आकार में काट लें।
  • अब आप मशीन की मदद से सभी टुकड़ों को एक लंबी चादर की तरह जोड़ दें।
  • आप इसे एक कवर की तरह चारों तरफ से जोड़कर बनाएं।
  • अब मैट्रेस पर कवर लगाकर इसे सिल लें।
  • अगर आप मैट्रेस को इस कवर के साथ सिल देंगे, तो यह कभी गद्दे से अलग नहीं होगा।
  • ऐसा करने के बाद,जब तक आप गद्दे को फेकेंगे नहीं तब तक बच्चों के कपड़े आपके साथ रहेंगे।
  • आप जब भी गद्दे पर चादर डालने जाएंगे, तो बच्चों के कपड़े देखकर उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी।
  • इस तरह तकिए के लिए भी कवर तैयार कर सकती हैं।
  • यहपुराने कपड़ों को इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीकाहै।

बच्चों के कपड़ों से तैयार करें सॉफ्ट टॉय

soft toy

  • अगर आप बच्चों के कपड़ों को हमेशा साथ रखना चाहते हैं, तो घर पर ही सॉफ्ट टॉय तैयार कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले घर में पड़े किसी भी खराब तकिए से रूई निकालनी है।
  • फिर बच्चों के कपड़े को गुड्डे के आकार का तैयार करें। इसे चारों तरफ से सिलकर इसमें रूई भर दें।
  • अब आप गुड्डे को अच्छे से बंद कर दें। इसे आप अलमारी में सजा कर रख सकती हैं। यह हमेशा आपके साथ रहेगा।

बच्चों के कपड़ों से तैयार करें डेकोरेशन आइटम

how to upcycle a baby clothes,

  • आप बच्चों के कपड़े से डेकोरेशन आइटम भी तैयार कर सकते है।
  • इसके लिए सबसे पहले आप घर में पड़े खराब कागज के गत्ते को अलग-अलग शेप में काट लें।
  • आप गत्ते को गोल शेप या त्रिकोण में काट सकते हैं। अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है, तो आप इससे तितली की डिजाइन भी बना सकते हैं।
  • इसके बाद आप बच्चों के कपड़ों को भी इसी आकार में काटें और गत्ते पर चिपका दें।
baby clothes,
  • इसपर आप छोटे-छोटे बटन या सूट के लेस भी लगा सकते हैं।
  • छोटे-छोटे स्टोन भी आप इसपर लगा सकते हैं।
  • अब आप सभी आइटम में ऊपर की तरफ होल करें और इसमें पतली तार डाल दें।
  • अब आप इससे अपने घर की दीवारों और बालकनी एरिया को सजा सकते हैं।
  • ध्यान रखें कि इसे आपको पानी से भीगने से बचाना है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP