आधार कार्ड से भारतीय नागरिक की आइडेंटिटी पता चलती हैं और इसमें व्यक्ति की पर्सनल जानकारी भी सेव होती है। कई बार लोगों को यह डर रहता है कि कहीं उनके आधार कार्ड का मिसयूज न हो जाए या फिर चोरी होने पर उनकी जानकारी का कोई गलत इस्तेमाल न कर ले। चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि आप अपने आधार कार्ड को घर बैठे एसएमएस से कैसे लॉक और अनलॉक कर सकती हैं।
अगर आप यह स्टेप्स फॉलो करती हैं तो किसी भी व्यक्ति के पास अगर आपकी आधार कार्ड की जानकारी होगी तो भी वह उसका मिसयूज नहीं कर पाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- बिना डॉक्युमेंट्स के लिंक करना है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर तो करें ये काम
इसके लिए आपको सबसे पहले GETOPT<space>आधार नंबर का 4 या 8 नंबर लिखें और इसे 1947 पर भेजना होगा। फिर आपको 6 अंकों का OTP मिलेगा। फिर लॉकिंग रिक्वेस्ट के लिए आपको LOCK UID<space>आधार नंबर का 4 या 8 नंबर <space>OTP लिखना होगा और इसे 1947 पर भेज ना होगा।
इसके बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज आ जाएगा जिससे आपको यह पता चल जाएगा कि आधार कार्ड लॉक हो गया है। आधार अनलॉक करने के लिए आपको 1947 पर UNLOCK UID<Space>VID के 6 या 8 अंक <Space>OTP भेजना है। इससे आपको आधार कार्ड लॉक हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- अब और भी आसान हुआ आधार कार्ड बनवाना, जानें कैसे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।