
How To Keep Monkey And Pigeons From Roof: गर्मी के मौसम में बंदर और कबूतर अक्सर छत पर घूमते-फिरते दिख जाते हैं। कबूतरों की गूटर-गूटर और बंदरों धमाचौकड़ी छत पर रखे पेड़-पौधों को भी तहस-नहस करने के साथ ही गंदगी फैला देते हैं। ऐसे में दिन में कई बार छत की सफाई करनी पड़ जाती है। कबूतरों की बीट से छत और बालकनी का रंग ही बदल जाता है। अगर बालकनी को हफ्ते में दो से चार बार क्लीन न किया जाए। ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि अगर तुरंत साफ न किया जाए तो इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने छत पर खुले में एसी या पानी की टंकियां लगा रखी है, तो बंदर उस पर बैठकर उनकी हालत खराब कर देता है। अब ऐसे में न केवल गंदगी बल्कि अच्छा-खासा नुकसान झेलना पड़ जाता है। हालांकि यह दिक्कत उस दौरान ज्यादा बढ़ जाती है, जब आप इन दोनों जगहों पर बागवानी और शाम को बैठकर चाय की चुस्कियां लेते हैं। इस परेशानी से थक हारकर अक्सर लोग जीवों से निपटने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं, जिसमें से कुछ कारगर तो कुछ बेकार साबित होते हैं।
अगर आपकी छत पर भी इन जीवों ने आतंक मचा रखा है, तो इस लेख में आज हम आपको ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे छुटकारा पा सकती हैं।

शहर वाले एरिया में छत और बालकनी में बंदरों का आतंक एक बड़ी समस्या है। इन्हें भगाना मुश्किल होता है क्योंकि ये कई बार आक्रामक हो जाते हैं। अगर आपकी छत पर बंदरों ने आतंक मचा रखा है, तो आप नीचे बताए गए प्रभावी तरीके अपना सकती हैं।
बंदरों से बचने के लिए आप छत और बालकनी वाले हिस्से पर मंकी नेट जाल लगा सकती हैं। मजबूत लोहे की जाली से छत को किनारे से कवर करें। जाली में बने छोटे-छोटे होल बंदरों को छत पर आने से रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बंदरों से अपने गार्डन को बचाने के आसान देसी हैक्स
इस हैक को उस स्थिति में इस्तेमाल करें जब एक दो नहीं बल्कि झुंड में बंदरों का आतंक बढ़े। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वायर में कम वोल्टेज करंट होते हैं, जिसको छूने से उन्हें हल्का झटका महसूस होगा और वह दूर भाग जाएंगे।

यह तरीका पढ़कर हो सकता है कि आपको हंसी आ जाए। लेकिन आपको बता दें कि बंदर लंगूर को देखकर दूर भागते हैं। ऐसे में आप लंगूर की कट आउट या 3डी तस्वीर बालकनी और छत पर लगा सकती हैं। इसके अलावा आप प्लास्टिक सांप वाले खिलौने को अलग-अलग जगह पर रख सकती हैं। बंदरों को सांप से डर लगता है। ऐसे में वह घर के पास नहीं आएंगे।
छत और बालकनी से कबूतरों को दूर रखने के लिए आप बर्ड नेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कारगर और परमानेंट समाधानों में से एक है। अपनी बालकनी, खिड़की या छत के किनारों पर बारीक जाली वाला बर्ड नेट लगवा लें। ऐसा करने से कबूतर अंदर नहीं आ पाएंगे और आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

स्पाइक्स दो तरह के होते हैं। इन्हें ऐसी जगहों पर लगाया जाता है, जहां कबूतर बैठना पसंद करते हैं। स्पाइक्स पर बने नुकीले पार्ट्स उन्हें बैठने में दिक्कत देते हैं और वह छोड़कर दूसरी जगह चले जाते हैं। बता दें कि ये कबूतरों को नुकसान नहीं पहुंचाते बस उन्हें बैठने से रोकते हैं।

कबूतरों को कुछ तेज गंध और स्वाद पसंद नहीं होते। ऐसे में आप इन्हें दूर भगाने के लिए आप लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर या दालचीनी पाउडर को पानी में मिलाकर उन जगहों पर छिड़क सकते हैं, जहां कबूतर आते हैं। अगर आप बारिश के दौरान इस तरीके में अपनाते हैं, तो आप बार-बार लगाना पड़ सकता है। इसके अलावा आप कबूतर को दूर करने के लिए आप कपूर की गोली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें छोटी थैलियों में बांधकर या खुले में उन जगहों पर रखें जहां कबूतर आते हैं।
इसे भी पढ़ें- बालकनी में कबूतरों ने मचा रखा है आतंक? छोटे-छोटे गमलों में लगा लें ये 6 पौधे, मिलेगी सफाई और सुकून दोनों
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।