image

Vastu Upay 13 November: छत पर ये रंग करवाना पड़ सकता है महंगा, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

छत पर रंग हर कोई करवाता है, लेकिन आपको इसका खास ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके घर का वास्तु अच्छा बना रहता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा हर तरफ रहती है।
Editorial
Updated:- 2025-11-13, 12:47 IST

घर की छत सबसे अहम होती है। अगर घर की छत साफ-सुथरी रहती है, तो ऐसे में आपके घर से नेगिटिव एनर्जी दूर रहती है। इसलिए जरूरी है कि घर की छत के रंग का भी खास ध्यान रखें। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने इसके बारे में जानकारी शेयर की है। उनके बताए गए कलर को आप अपनी घर की छत पर जरूर करें। इससे धन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। आइए आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के कलर को आप कर सकती हैं।

वास्तु अनुसार घर की छत के लिए शुभ रंग कौन से हैं?

घर की छत के लिए आप सफेद, हल्का पीला, हल्का नीला और हल्का हरा चूज कर सकती हैं। इस तरह के रंग छत पर होने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही इससे घर में शांति बनी रहती है। इससे हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा भी दिखाई देती है। इसलिए आपको रंगों को चूज करते समय इन रंगों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इससे आपकी छत पर रोशनी भी बनी रहेगी।

3 - 2025-11-13T122308.671

घर की छत पर कौन से रंग न कराएं

काला, गहरा नीला, लाल या चटक रंग घर की छत पर बिल्कुल भी न कराएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस रंग से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही आपके घर में वास्तु दोष लगता है। इसलिए कोशिश करें कि आप इन सभी रंगों का ध्यान रखें। इससे आपकी छत पर आने वाली रोशनी भी कम होती दिखाई देगी। इसलिए आपको इसका खास ध्यान रखना चाहिए।

छत पर गलत रंग लगाने से होने वाले नुकसान

  • अगर आप घर की छत सही रंग को नहीं लगाती हैं, तो इससे घर में सुख-शांति की कमी रहती है।
  • आप अगर घर की छत पर डार्क कलर का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे परिवार में तनाव और लड़ाई का माहौल बना रहता है।
  • वित्तीय नुकसान या आर्थिक परेशानियों का कारण भी छत का रंग हो सकता है।

1 - 2025-11-13T122303.606

 

इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: बुरी नजर से बचाएगा पीतल का स्वास्तिक, मेन डोर पर ऐसे लगाएं

घर की छत पर वास्तु के अन्य उपाय

  • छत पर पौधे लगाना जैसे तुलसी से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • नियमित सफाई और रंग का रखरखाव भी जरूरी है।

2 - 2025-11-13T122306.890

छत पर सही रंग का चुनाव केवल सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा और समृद्धि के लिए भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्के और प्राकृतिक रंगों का चुनाव करें और अशुभ रंगों से बचें।

इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीचों बीच क्या होना चाहिए?

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;