5 Minute Hacks: सोने से पहले बिस्तर लगता है ठंडा, तो करें बस यह 3 उपाय

अक्सर देखा जाता है कि जब हम ठंड के मौसम में बिस्तर से 5 मिनट के लिए भी बाहर आते हैं, तो वापस आने पर बिस्तर फिर से ठंडा मिलता है।

 
keep bed warm in winter

सर्दियों का मौसम ऐसा होता है कि इसमें लोगों का बिस्तर से निकलने का मन नहीं होता। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि कई घंटो तक ठंड के मौसम में रजाई-कंबल के अंदर ही पड़े रहते हैं। लेकिन सर्दियों में आराम देने वाला ये बिस्तर तकलीफ भी देता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप बिस्तर में घूसते हैं, तो यह बहुत ज्यादा ठंडे रहते हैं। इसलिए कुछ टाइम तक तो आपको बिस्तर में घुसने के बाद भी ठंड ही लगती रहती है, जबकि कंबल-रजाई काफी मोटे होते हैं। इसके सिवा लोगों को यह भी समस्या होती है कि जब वह बिस्तर से 5 मिनट के लिए भी बाहर निकलते हैं, तो इतने में बिस्तर ठंडा हो जाता है।

ऐसे में फिर से बिस्तर को गर्म होने में वक्त लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आपकी यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

ड्रायर से करें गर्म

ideas

सबसे सस्ता और आसान उपाय है कि आप ड्रायर की मदद से बिस्तर गर्म कर सकते हैं। 2 मिनट में आपका पूरा बिस्तर गर्म हो जाएगा और आपको सोते हुए ठंड भी नहीं लगेगी।

इसे भी पढ़ें- Woolen Clothes: ऊनी कपड़े धोते समय न करें ये गलती, जा सकती है स्वेटर-शॉल की गर्माहट

बिस्तर से निकलते हुए ध्यान रखें

ideas to keep bed warm in winter

अगर आप बिस्तर से कुछ टाइम के लिए बाहर निकल रहे हैं, तो रजाई-कंबल को ढंग से रखें। अगर आप उठते हुए रजाई-कंबल को पैरों के पास तक हटा देंगे तो सारा बिस्तर जो गर्म हुआ था वह भी ठंडा हो जाएगा। इसलिए आप बिस्तर से उठने पर तुरंत कंबल और रजाई को बिस्तर पर अच्छे से फैला दे, ताकि बिस्तर की गर्माहट कुछ देर तक बनी रहे।

बेड पर डालें इस तरह की चादर

ideas to keep bed warm

अगर आप ठंड के मौसम में बिस्तर पर कॉटन या लीनन की बेडशीट डालेंगे, तो यह स्वाभाविक सी बात है कि आपको ठंड तो लगेगी ही। क्योंकि इस तरह की बेडशीट का प्रयोग गर्मियों के मौसम में किया जाता है। ताकि सोते समय आपको पसीना न आए।(कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)

इसलिए ठंड के मौसम में आपको ऊनी चादरों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑनलाइन समेत मार्केट में आपको यह 200 से 300 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। इसके बाद जब भी आप बिस्तर से उठेंगे, तो आपको बिस्तर गर्म ही मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: वूलन कूर्ती पर लग गया है हल्दी का दाग, तो बिना ब्रश के इस तरह हो जाएगा गायब

कंबल-रजाई के कवर का ध्यान रखें

ideas to keep bed warm  winter

बिस्तर में जाने पर ठंडा लगने का एक कारण कंबल-रजाई पर लगा कवर भी हो सकता है। आप वूलन के कवर रजाई-कंबल पर लगाएं। इससे आपको कभी भी बिस्तर में घुसने पर ठंड का अहसास नहीं होगा। (सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो ऐसे चमकाए)


प्रेस की मदद से करें गर्म

अगर आपके घर में वूलन की चादर नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप प्रेस की मदद से भी बिस्तर गर्म कर सकते हैं। इससे जब आप सोने के लिए बिस्तर में जाएंगे, तो आपको ठंड नहीं लगेगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik, Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP