herzindagi
tips to ignore negative thought

नकारात्मक विचारों को अपने से दूर रखने के लिए इन टिप्स की लें मदद

इस आर्टिकल में जानें कि आप बुरे विचारों को खुद से दूर रखने के लिए किन टिप्स की मदद ले सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-15, 09:27 IST

हम सभी अक्सर खुश रहने की कोशिश करते हैं लेकिन बावजूद किसी ना किसी बात की चिंता लगी ही रहती है। कभी हमें बच्चों की पढ़ाई की टेंशन होती हैं तो कभी काम की। हालांकि बुरे विचारों से बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।

इसी विषय के बारे में एमसी लीन द्वारा एक लेख प्रकाशित किया गया है जो हार्वर्ड मेडीकल स्कूल से जुड़ा हुआ है। तो चलिए हम भी जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

क्यों आते हैं दिमाग में बुरे विचार

why we get negative thoughts

हर एक व्यक्ति का दिमाग अलग तरीके से काम करता है। ऐसे में कौन, कब और क्या सोच रहा है यह उस व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है। इसी विषय के बारे में बात करते हुए लेख में कोयने बताते हैं कि हमारा दिमाग हर चीज पर प्रतिक्रिया देता है और उसके बाद हमारे दिमाग में तरह-तरह के विचार आते हैं। आइए अब यह जानते हैं कि हम बुरे विचारों से कैसे बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःहमेशा खुश रहने के 5 सबसे आसान सीक्रेट्स

नकारात्मक विचारों को दूर रखने के टिप्स

1. ब्रेक लेना है बहुत जरूरी

जरूरी नहीं है की हम लाइफ में हमेशा खुश ही रहें। कई बार हमें तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा होने पर ब्रेक लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आप तनावग्रस्त, चिंतित और नकारात्मक विचारों से परेशान हैं तो आपको खुद को नार्मल करने की आवश्यकता होती है।

2. फर्क करना सीखें

सही और गलत के बीच फर्क करने की कोशिश करने से भी आप काफी हद तक नकारात्मक विचारों से दूर रह सकते हैं। कई बार हम खुद ब खुद बुर विचारों के जाल में फंसते चले जाते हैं जिस वजह से हमें हर बात नेगेटिव ही लगने लग जाती है। जरूरी है कि आप किसी भी निष्कर्ष पर आने से पहले 2 बार जरूर सोचें।

3. खुद को समझें

how to get rid of negative thoughts

हम जैसे भी होते हैं बेस्ट होते हैं लेकिन कई बार आसपास की परिस्थितियों को देखते हुए हम में बहुत बदलाव आ जाता है। सही तरीका यह है कि आप खुद को समझें और सवाल करें। सवाल के जवाब में आपके अंदर से जो जवाब आएगा उसे फॉलो करें क्योंकि यह जवाब आपको खुद का होगा।

इसे भी पढ़ेंःटेंशन को बोलें बाय-बाय, हमेशा मुस्कुराते रहने के लिए इन टिप्स की लें मदद

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रख सकते हैं। अगर आप इसके अलावा किसी और समस्या का हल जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपक यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।