पीतल के बर्तन का इस्तेमाल हम रोजाना के जीवन में करते हैं। कई लोग इसका इस्तेमाल पूजा पाठ के लिए करते हैं तो कई लोग इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए भी करते हैं। ऐसे में पीतल का बर्तन की असली पहचान करना काफी ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है। आज कल बाजार में हर चीज़ का डुप्लीकेट माल मिलने लगा है।
ऐसे में क्या आपको असली पीतल की पहचान करना आता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको असली पीतल की पहचान के बारे में बताने वाले हैं। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप जब भी पीतल के बर्तन को खरीदने जाएंगे तो आपको किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पीतल अन्य धातुओं के मुकाबले काफी ज्यादा मजबूत होता है। अगर आप इसे दबाते हैं तो यह बिलकुल भी दबेगा नहीं। अगर पीतल दबाने के बाद इसमें निशान या किसी भी तरह का दाग आता है तो यह पीतल नकली है। आप जब भी पीतल के बर्तन को खरीदने जाते हैं तो आपको इस बात का ख़ास ख्याल रखना होगा।
इसे जरूर पढ़ें:पीतल से बनी चीजों को साफ करने के लिए ये टिप्स हैं बेस्ट
पीतलका एक अलग रंग होता यह दिखने में काफ़ी ज़्यादा अलग होता है ऐसे में आप पीतल के रंग से भी पीतल की पहचान कर सकती हैं। पीतल सोने की तरह पीला रंग का होता है। अगर आप सोने की पहचान कर लेती है तो आप पीतल की बर्तन भी पहचान कर लेंगी।
इसे जरूर पढ़ें:इस दिन क्यों खरीदा जाता हैं पीतल से बना हुआ सामान?
पीतल अन्य धातुओं के मुकाबले काफी ज्यादा मजबूत होता ऐसे में उसका वजन भी काफी ज्यादा होता है। पीतल की तुलना अगर आप तांबे से करें तो तांबे से काफी ज्यादा भारी होता है। ऐसे में अगर आप पीतल के बर्तन को अपने हाथ में उठाते हैं तो आप इसकी पहचान इसकी वजह से भी कर सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।