भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच आम जनता की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से शाम होते ही सायरन बजाया जा रहा है। ऐसे में, खतरे और सुरक्षा के संकेतों को समझने के लिए सायरन की आवाजों को पहचानना बेहद जरूरी है। किसी भी वॉर या हमले के दौरान रेड अलर्ट और ग्रीन अलर्ट के साथ दो अलग-अलग प्रकार की सायरन बजाया जाता है, जिनका अर्थ और कार्रवाई करने का तरीका भिन्न होता है। इस लेख में, हम जानेंगे कि इन सायरनों को कैसे पहचाना जाए। साथ ही, रेड अलर्ट और ग्रीन अलर्ट की ध्वनि के बीच के अंतर को भी समझेंगे।
सायरन की पहचान कैसे करें?
किसी भी संघर्ष या आपातकालीन स्थिति में, जैसे कि ऑपरेशन सिंदूर, हवाई हमले या अन्य खतरों की चेतावनी देने के लिए सायरन का उपयोग किया जाता है। इन सायरनों की आवाज को ध्यान से सुनना और उनके अर्थ को समझना महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान, कई तरह की आवाजें आती हैं। लड़ाई से पहले बजने वाला सायरन 2 से 5 किमी दूर तक सुनाई देगा। यह एंबुलेंस की आवाज से अलग, लेकिन एक आम अलार्म की तरह होगा। यह तेज आवाज वाला वार्निंग सिस्टम होगा, जो कि 120-140 डेसिबल तक का आवाज करता है। इसका मकसद एयर स्ट्राइक की सूचना लोगों को हमले से पहले देना होता है।
रेड और ग्रीन अलर्ट सायरन में क्या अंतर है?
रेड अलर्ट सायरन: यह सायरन आसन्न खतरे का संकेत देता है, जैसे कि हवाई हमला या मिसाइल हमला होने वाला है। इसकी आवाज आमतौर पर ऊंची-नीची होती हुई या लहरदार होती है, जो एक निश्चित अंतराल पर ऊपर और नीचे जाती है। यह ध्वनि लगभग 5 मिनट तक चल सकती है या तब तक जब तक तत्काल खतरा माना जाता है। इसे एक ऐसी आवाज के रूप में समझें जो तुरंत आपका ध्यान आकर्षित करती है और तत्काल खतरे की चेतावनी देती है।
ग्रीन अलर्ट सायरन: यह सायरन इंगित करता है कि तत्काल खतरा टल गया है और अब आश्रयों से बाहर निकलकर आवश्यक गतिविधियां फिर से शुरू करना सुरक्षित है। इसकी आवाज़ एक स्थिर और सीधी धुन वाली होती है, जिसमें रेड अलर्ट की तरह उतार-चढ़ाव नहीं होता। ग्रीन अलर्ट सायरन की अवधि आमतौर पर कम होती है, लगभग एक मिनट तक। यह ध्वनि स्पष्ट रूप से संकेत देती है कि तत्काल खतरा समाप्त हो गया है।
इसे भी पढ़ें-ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सोशल मीडिया पर ना करें ये बातें पोस्ट, क्या आप जानती हैं सरकारी गाइडलाइन्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों