पॉट में उगाएं ढेरो स्ट्रॉबेरी, जानें घर पर उगाने के हैक्स

अगर आप स्ट्रॉबेरी खाने के शौकीन हैं, तो बाहर से खरीदने की बजाय घर पर ही इसका पौधा लगाएं। इसका पौधा लगाने के लिए पॉट भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
image

स्ट्रॉबेरी का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसलिए हमारे फलों की लिस्ट में स्ट्रॉबरी भी शामिल होती है। इसे नॉर्मल या व्यंजनों में भी डालकर इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको भी स्ट्रॉबेरी ज्यादा पसंद है तो इसे बाजार से खरीदने की बजाय अगर आप खुद अपने घर में उगाएं। इसका लुत्फ और भी बढ़ जाता है।

खास बात यह है कि स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए आपके पास बड़ी जमीन या गार्डन होने की जरूरत नहीं है। एक पॉट या गमले में भी आप ढेरों स्ट्रॉबेरी उगा सकते हैं। यह न केवल आसान है, बल्कि आपके घर को खूबसूरत भी बनाते हैं। तो देर किस बात आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पॉट में स्ट्रॉबेरी का पौधा कैसे लगाया जा सकता है।

पहले पॉट सेलेक्ट करें

How to grow strawberries in pots in India

स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए पॉट को सेलेक्ट करना जरूरी है। इसके लिए इसे गमले का इस्तेमाल करें, जो जगह के साथ-साथ ऑक्सीजन का भी ध्यान रखें। पॉट खरीदते देखें कि यह 10-12 इंच गहरा और चौड़ा हो, ताकि जड़ों को फैलने की जगह मिले। पॉट में अच्छी तरह से ड्रेनेज होल होने चाहिए, ताकि पानी जमा न हो और जड़ें सड़ने से बच जाएं।

इसे जरूर पढ़ें-Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

आप प्लास्टिक, सिरेमिक या टेराकोटा पॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्के पॉट को आसानी से इधर-उधर रखा जा सकता है। अगर जगह कम है, तो हैंगिंग पॉट या वर्टिकल गार्डन के लिए डिजाइन किए गए स्ट्रॉबेरी पॉट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सही मिट्टी सेलेक्ट करें

स्ट्रॉबेरी के पौधों के लिए सही मिट्टी का सेलेक्ट उनकी बेहतर वृद्धि और स्वादिष्ट फसल के लिए बेहद जरूरी है। स्ट्रॉबेरी को हल्की, उपजाऊ, और अच्छी पानी पीने वाली मिट्टी पसंद होती है। स्ट्रॉबेरी को थोड़ा अम्लीय मिट्टी 5.5-6.5 पीएच पसंद है। आप मिट्टी सेलेक्ट करते वक्त इस बात का ध्यान रखें।

पीएच स्तर संतुलित रखने के लिए नींबू के छिलके का पाउडर या कॉफी के बचे हुए भाग डाल सकते हैं। बाजार में मौजूद पॉटिंग मिक्स का इस्तेमाल करें, जिसमें परलाइट या वरमीक्यूलाइट मिले हों। इससे स्ट्रॉबेरी का पौधा बहुत ही अच्छी तरह से बढ़ेगा।

स्ट्रॉबेरी की सही किस्म को सेलेक्ट करें

What month is best to plant strawberries

स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए सही किस्म की सही पहचान करना बहुत जरूरी है। इससे फलस बहुत ही अच्छी तरह से बढ़ेगी, मार्केट में स्ट्रॉबेरी की अलग-अलग किस्में मौजूद हैं। अगर आप चाहें तो अपनी मौसम के हिसाब से देखभाल बहुत आसानी से हो सके। आप जून-बेयरिंग, एवर-बेयरिंग जैसी फसल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपका इलाका ठंडा है, तो डे-न्यूट्रल किस्में बेहतर रहेंगी। बाकी हर तरह की फसल स्ट्रॉबेरी बहुत ही अच्छी तरह से आती सेआती हैं। मगर किसी भी फसल के बीज लगाने के लिए आप मिट्टी का चुनाव बहुत ही ध्यान से करें।

सूरज की रोशनी का रखें ध्यान

स्ट्रॉबेरी के पौधे के लिए सूरज की रोशनी बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे पौधे की ग्रोथ बहुत ही अच्छी होती है। अगर आप घर में कहीं भी पौधा लगा रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखें।

कैसे लगाएं पौधा?

How to grow strawberries

  • अगर बीज से उगा रहे हैं, तो उन्हें 3-4 सप्ताह पहले नर्सरी ट्रे में अंकुरित करें। अगर नर्सरी के तैयार पौधे खरीद रहे हैं, तो जड़ों को साफ और स्वस्थ देखें।
  • गमले में मिट्टी भरने से पहले नीचे छोटे पत्थर या कंकड़ रखें, ताकि पानी ठीक से निकले। फिर पॉट में 1-2 इंच मिट्टी डालें और इसे हल्का दबाएं। पौधे की जड़ों को फैलाएं, लेकिन बहुत कसकर न बांधें। फिर जड़ों को मिट्टी में पूरी तरह ढक दें।
  • क्राउन को मिट्टी के ऊपर रखें। इसे ढकने से पौधा खराब हो सकता है। अगर बड़े पॉट में कई पौधे लगा रहे हैं, तो प्रत्येक पौधे के बीच 6-8 इंच का फासला रखें।

इसे जरूर पढ़ें-Herbs Plants के लिए बेस्ट हैं 3 ये खाद, पौधों की ग्रोथ होगी अच्छी

  • पौधे के आसपास मिट्टी को हल्के हाथ से दबाएं, ताकि जड़ें ठीक से पकड़ बनाएं। मिट्टी के ऊपर मल्च डालें। यह नमी बनाए रखने में मदद करेगा।
  • पौधा लगाने के तुरंत बाद पानी दें, ताकि मिट्टी जड़ों के चारों ओर सेट हो जाए। पानी देते समय ध्यान रखें कि मिट्टी गीली हो, लेकिन पानी भी ज्यादा न भरें। पॉट को ऐसी जगह रखें जहां पौधों को दिन में 6-8 घंटे सीधी धूप मिले।

इस तरह आप घर पर पौधा लगा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP