घर में हमारे ऐसे कई पौधे होते हैं, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं। इसमें तुलसी, पुदीना, और करी पत्ता आदि शामिल हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ लोग अपने घरों में अजवाइन का भी पौधा लगाते हैं। जी हां, कई सारे गुणों से भरपूर अजवाइन के बीज ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। बता दें कि इस पौधे की खुशबू घर के चारों तरफ फैल जाती हैं, और सुबह-सुबह इसकी पत्तियों को चबाने से ना सिर्फ पेट सही रहता है बल्कि कई अन्य शारीरिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
आपको बता दें कि अजवाइन का पौधा एक गमले में भी लगाया जा सकता है। आप इसके साइज के अनुसार बाद में किसी खुले स्थान या फिर बड़े गमले में शिफ्ट कर सकती हैं। अजवाइन के बीज से आप घर पर पौधा लगा सकती हैं। इसके अलावा आप इसका पौधा भी खरीदकर ला सकती हैं। घर में इस्तेमाल होने बीज को नहीं बल्कि नर्सरी से खरीदे हुए बीज लाएं और फिर इसे घर पर लगाएं।
अजवाइन का पौधा लगाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि अगर यह पौधा शुरू में ग्रो नहीं करता है तो समझ जाएं कि इसे नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए हेल्दी पौधा ही खरीदें, अब गमले में लगाने से पहले मिट्टी में 1 कप रेत, कोको पीट, और गोबर को मिक्स कर दें। गोबर कंपोस्ट(चायपत्ती कंपोस्ट) का काम करेगा और इससे पौधा हेल्दी तरीके से ग्रो करेगा। अगर आप रेत की जगबलुई दोमट मिट्टी का उपयोग करें तो बेस्ट होगा। ध्यान रखें कि अजवाइन में अधिक खाद इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है। जब पौधा ग्रो करने लगे तो नियमित धूप दिखायें और पानी का छिड़काव करें। वहीं आपको शुरुआत में पौधे को सिर्फ 2 घंटे के लिए ही धूप में रखना है, फिर इसे अंदर छांव में लाकर रख दें।
इसे भी पढ़ें:पपीते के पेड़ पर नहीं लग रहे फल तो करें ये काम
बारिश या फिर सर्दी का मौसम अजवाइन के पौधे को लगाने के लिए उपयुक्त समय है। दरअसल बारिश के मौसम में गर्माहट और ठंडक दोनों रहती है, जो पौधे के लिए नुकसानदायक नहीं है। हालांकि गर्मी में इसे लगाने में थोड़ी मुश्किलें आती हैं। जब अजवाइन का पौधा हल्का बड़ा हो जाए तो इसे चौड़े गमले में शिफ्ट कर दें, ताकि यह आसानी से ग्रो कर सके। बता दें कि कुछ लोग इसकी पत्तियों को पकौड़े बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में आप पत्तियों को जब भी तोड़ें, नीचे से तोड़ें। ऊपर से तोड़ने से इनकी ग्रोथ रुक सकती है। वहीं अजवाइन के पौधे का दाना गर्मी में पकना शुरू हो जाता है। अजवाइन(अजवाइन की पत्ती) पूरे 150 दिन में पककर तैयार हो जाती है। तब तक आपको पौधे का ख्याल रखना होगा।
इसे भी पढ़ें:बरसात में इन पौधों की होती है अच्छी ग्रोथ, आप भी अपने गार्डन में जरूर लगाएं
इन टिप्स की मदद से अजवाइन का पौधा घर पर जरूर लगाएं। साथ ही, आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।