चूहे के छोटे-छोटे बच्चे भी घर में मचा रहे हैं तहलका? बिना मारे छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 100% कारगर तरीका

चूहे के छोटे-छोटे बच्चों ने घर में तहलका मचा दिया है, तो उन्हें बिना मारे घर से दूर करने के लिए यहां कुछ उपाय दिए गए हैं। आइए, हम आपको घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर चूहों से छुटकारा पाने के उपाय बताते हैं। इसके लिए आप पुदीने का तेल रूई के फाहों पर लगाकर उन्हें चूहों के आने-जाने वाले रास्तों, बिलों और कोनों में रख सकती हैं। इससे चूहे बिना नुकसान पहुंचाए घर छोड़कर चले जाएंगे।
image

घर में चूहों का होना किसी परेशानी से कम नहीं है। खासकर अगर ये छोटे-छोटे बच्चे हों, तो इन्हें पकड़ना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ये चूहे घर में खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कपड़ों, किताबों और जरूरी कागजातों को भी कुतर देते हैं। इनसे कई बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। बाजार में चूहे मारने की कई दवाएं या जहर उपलब्ध हैं, लेकिन ये घर के बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। साथ ही, इससे चूहे मर जाते हैं और मरे हुए चूहों की बदबू पूरे दिन परेशान करती हैं। ऐसे में, अगर आप चूहों से बिना मारे छुटकारा पाना चाहते हैं, खासकर उनके छोटे बच्चों से, तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। अगर आप अहिंसक तरीके से अपने घर को चूहा-मुक्त बनाना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसा 100% कारगर और सुरक्षित तरीका बताएंगे, जिससे चूहे के छोटे-छोटे बच्चे भी आपके घर से दूर भाग जाएंगे। यह उपाय इंसानों और पालतू जानवरों के लिए भी सुरक्षित है। साथ ही, यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है। आइए घर से चूहे भगाने के इस अचूक तरीकों के बारे में जान लेते हैं।

चूहे के छोटे-छोटे बच्चों से कैसे पाएं छुटकारा?

घर में चूहे और उनके छोटे बच्चों को बिना मारे भगाने के कई प्रभावी और सुरक्षित तरीके हैं। इसके लिए आप कुछ ऐसी चीजों का उपयोग कर सकती हैं, जिनकी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इनमें से एक सबसे कारगर उपाय है- पुदीने का तेल। इसके इस्तेमाल से आप अपने घर को साफ और चूहा मुक्त बना सकती हैं। पुदीने के तेल की गंध मनुष्यों को ताजगी भरी लग सकती है, लेकिन चूहों के लिए यह बहुत तीखी और असहनीय होती है। चूहों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है।

How to get rid of rats easily

दरअसल, पुदीने की तेज महक उनके श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है और उन्हें उस जगह से दूर भागने पर मजबूर कर देती है। यह एक प्राकृतिक उत्पाद है, इसलिए बच्चों, पालतू जानवरों और घर के वातावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। आपको साफ बता दें कि यह चूहों को मारता नहीं है, बल्कि उन्हें आपके घर से दूर भगा देता है, जिससे आपको मरे हुए चूहे को ठिकाने लगाने की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें-चूहों ने कर दिया है नाक में दम, इंटरनेट की इस वायरल ट्रिक की मदद से पाएं राह

पुदीने के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?

  • पुदीने के तेल का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि चूहे आपके घर के हर कोने से भाग जाएं।
  • रुई के छोटे-छोटे फाहों पर पुदीने के तेल की 5-10 बूंदें डालें। सुनिश्चित करें कि फ़ाहे तेल से अच्छी तरह भीग जाएं।
  • इन तेल में डूबे रुई के फाहों को उन सभी जगहों पर रखें, जहां चूहे अक्सर आते-जाते हैं या जहां आपको उनके होने के संकेत मिले हैं।
  • रुई के फाहों को आप किचन के काउंटर और कैबिनेट के अंदर, स्टोररूम या पेंट्री में, सिंक के नीचे और कचरे के डिब्बे के पास, अलमारी या दराज के अंदर, दरवाजों और खिड़कियों के कोनों में, दरारों और छेदों के पास आदि जगहों पर रख सकती हैं।
  • हर 5-7 दिनों में इन फाहों को बदल दें या उन पर और तेल डालकर उनकी गंध ताजा रखें, क्योंकि तेल की गंध समय के साथ हल्की हो जाती है।

इसे भी पढ़ें-पुराने जमाने के इस तरीके से सरपट भागेंगे चूहे, 1 गिलास वाले हैक से फ्री में मिलेगा छुटकारा

पुदीने के तेल का स्प्रे भी बना सकती हैं आप

Chuhon se chhutkara pane ke upay

  • एक स्प्रे बोतल में 1 कप पानी और 20-30 बूंदें पुदीने का तेल डालकर अच्छी तरह हिलाएं।
  • इस मिश्रण को सीधे उन जगहों पर छिड़कें जहाँ चूहों की गतिविधि ज्यादा हो, जैसे दीवारों के किनारे, दरवाजों के पास, और अंधेरे कोनों में। उपयोग से पहले हर बार बोतल को अच्छी तरह हिलाना जरूरी है।
  • आप पुदीने के सूखे पत्ते या पुदीने के पौधे भी उन जगहों पर रख सकते हैं, जहां चूहे ज्यादा आते हैं।

इसे भी पढ़ें-फर्श पर घूमते ही नहीं... छिपे चूहे भी निकलकर जाएंगे भाग, अगर इन 5 चीजों से बने घोल का करती हैं छिड़काव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP