Mosquito Remedies: घर में मौजूद मच्छरों का आतंक बहुत खतरनाक होता है। लाख कोशिशों के बाद भी मच्छर जाने का नाम नहीं लेते हैं। मार्केट में भी मच्छर को भगाने वाले कई प्रोडक्ट मिलते हैं, जो एक समय के बाद फेल हो जाते हैं। साथ ही उन्हें खरीदने में हमें ज्यादा खर्च भी करना पड़ता है। इस आर्टिकल में जानें घर से मच्छर भगाने के कुछ आसान टिप्स।
घर से मच्छर भगाने का सबसे आसान तरीका है कि आप धूप बत्ती की मदद लें। पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाली धूप बत्ती को अगर 15 से 20 मिनट के लिए कमरे में रख दिया जाए, तो धुए से सारे मच्छर छूमंतर हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः किस समय सबसे ज्यादा काटता है डेंगू का मच्छर?
घर से मच्छरों को भगाने के लिए आप होममेड स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको स्प्रे बोतल के पानी में 2 नींबू का रस डालना होगा। अब 2 लोंग को पानी में डाल दें। घर के जिन-जिन हिस्सों में मच्छ होते हैं, वहां इस स्प्रे को 2-3 बार स्प्रे करें।
घर से मुफ्त में मच्छर भगाने के लिए आपको 3-6 नीम के पत्ते लेने हैं। अब इन पत्तों के दिपक में रखें और उनके ऊपर 2 कपूर रख दें। अब कपूर को जलाएं और घर को बंद करके पूरे घर में धुआ फैलने दें। कुछ दिन तक लगातार इस उपाय को फॉलो करने से सारे मच्छर खुद ब खुद भाग जाएंगे।
इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप घर से मच्छरों को भगाने के लिए घर में तुलसी का पौधा भी लगा सकते हैं। दरअसल तुलसी के पौधे के आसपास मच्छर नहीं भटकते हैं और खुद ब खुद गायब हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः सुबह शाम भिनभिना रहे हैं मच्छर, तो इन घरेलू तरीकों से करें सफाया
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।