How To Get Rid Of Lizards Easily: घरों में छिपकलियों के आतंक से हर कोई परेशान रहता है। बेडरूम-बाथरूम हो या फिर किचन हर कहीं छिपकली नजर आ ही जाती है। कई लोगों को इससे डर लगता है। यही नहीं, इससे गंदगी के साथ-साथ हाइजीन के हिसाब से भी अच्छी नहीं मानी जाती हैं। कई लोग धार्मिक दृष्टिकोण से भी इसे देखते हैं। घर में छिपकलियों का होना किसी भी सूरत में अच्छा नहीं हो सकता है। ऐसे में, परेशान होकर कई लोग बाजार से इनसेक्ट कीलर स्प्रे खरीदकर लाते हैं, तो कई छिपकली को झाड़ू या चप्प्लों की मदद से भी भगाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, आप चाहें तो घरेलू नुस्खे से भी इसे भगाने में कारगर हो सकते हैं। इसके लिए आपको घर में मौजूद बस कुछ चीजों का इस्तेमाल करके घर पर मटेरियल तैयार करनी होगी। इस नुस्खे के बारे में पूरे विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह पूरा आर्टिकल अंत तक।
छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?
छिपकलियों को भगाने के लिए घर में इन चीजों से बनाएं स्प्रे
- लहसुन
- प्याज
- काली मिर्च पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- पानी
छिपकलियों को घर से दूर करने के लिए ऐसे बनाएं होममेड स्प्रे
- सबसे पहले लहसुन और प्याज के छिलके को उतार कर उसे चाकू से काट लें।
- एक बर्तन में 1 लीटर पानी लेकर उसे मीडियम फ्लेम पर चढ़ा दें।
- इस पानी में कटे हुए लहसुन-प्याज को डालें और 5 मिनट तक उबलने दें।
- इसके बाद, इसी बर्तन में छोटी चम्मच से आधी-आधी काली और लाल मिर्च डाल दें।
- अब इन सभी को 5 मिनट तक उबलने दें।
- जब पानी का रंग थोड़ा बदल जाए, तो फ्लेम को ऑफ कर दें।
- इस लिक्विड को ठंडा होने के लिए थोड़ी देर तक छोड़ दें।
- फिर, इसे छन्नी की मदद से छान कर लिक्विड को एक स्प्रे बोतल में भर लें।
- अब आप इस स्प्रे को छिपकलियों पर या उनके स्थानों पर स्प्रे कर सकते हैं।
- इससे बेहद आसानी से आप छिपकलियों से छुटकारा पा सकते हैं और इसमें किसी तरह की केमिकल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें-Easy Tips: बिना मारे ही छिपकलियों को घर से छूमंतर कर सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों