herzindagi
Which smell will keep cockroaches aways

रसोई में है कॉकरोचों का आतंक तो ऐसे पाएं छुटकारा

क्या आपके भी किचन में है तिलचट्टों का आतंक तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ घरेलू नुस्खे को अपनाना होगा।  
Editorial
Updated:- 2023-10-09, 13:33 IST

मौसम चाहे कोई सा भी क्यों ना हो किचन में कॉकरोच का आतंक सालों पर बना रहता है। ऐसे में किचन में रखा कोई भी सामान सेफ नहीं होता है। कई बार महीनों साफ-सफाई ना करने के लिए भी किचन में कॉकरोचों का आतंक बढ़ जाता है। हालांकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप इन कॉकरोचों से छुटकारा पा सकती हैं।

किचन की करें सफाई

What kills cockroaches completely

किचन की सफाई हर दिन करना चाहिए। रात में सोने से पहले आपको गैस से लेकर सभी चीजों को साफ करने के बाद ही सोना चाहिए। हालांकि वीक में एक बार किचन की सफाई अच्छे तरीके से करना चाहिए। सही से सफाई ना करने के कारण यह कई बार बर्तनों, भोजन, खाने-पीने की अन्य वस्तुओं के अंदर चले जाते हैं। ऐसे में यह आपकी स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।

कॉकरोच से कैसे पाएं छुटकारा

how to get rid of cockroaches in kitchen permanently

कॉकरोच भगाने के लिए आपको पास लौंग होना चाहिए। बता दे कि लौंग की गंध से कॉकरोच मिनटों में गायब हो जाते हैं। इसके लिए आपको 10-12 लौंग लें और उसे पीस लें। इसमें नीम का तेल मिलाएं और इसे पूरे किचन में स्प्रे कर दें। खासकर कोनों में डालें। ताकि इसकी गंध से कॉकरोच भगाने में मजबूर हो जाएं।

इसे जरूर पढ़ें: इस एक चीज की मदद से घर में नहीं बचेगा 1 भी कॉकरोच, जानें आसान ट्रिक्स

तिलचट्टा को भगाने के देसी नुस्खे

तिलचट्टा को भगाने के लिए आप मिट्टी तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जहां भी कॉकरोच रहते है, वहां पर मिट्टी के तेल को छिड़क दें। मिट्टी तेल की थोड़ी सी गंध से ही तिलचट्टों परेशान हो जाते हैं। ध्यान रखें कि मिट्टी तेल में आपको थोड़ा पानी भी मिलाना होगा। जिससे की किसी भी प्रकार का दुर्घटना ना हो सकें। कुछ देर के बाद आपको अपने किचन की सफाई कर देनी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:  घर में नहीं रहेगा 1 भी कॉकरोच, अपनाएं ये उपाय

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।