home remedies for cockroaches in fridge: खाने को खराब होने से बचाने के लिए उसे फ्रिज में रखना आम है। अक्सर लोग इसे किचन के गंदे कीड़ों से बचाने के लिए भी फ्रिज में रखते हैं। घर में अगर एक कॉकरोच भी दिख जाए, तो परिवार के सेहत की चिंता होने लगती है। वहीं, कई बार ये कॉकरोच घर के ऐसे हिस्सों में भी डेरा जमा लेते हैं, जहां आपने उम्मीद भी ना की हो।
अगर फ्रिज की सफाई का ख्याल ना रखा जाए, तो कॉकरोच फ्रिज में भी घर बना लेते हैं। इससे फ्रिज के अंदर पड़ा खाना दूषित हो सकता है। इसे खाने के बाद सेहत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
इन गंदे कीड़ों को फ्रिज से भगाना काफी मुश्किल लगता है, लेकिन आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लाए हैं। कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप इन कीड़ों को फ्रिज से निकाल सकते हैं। आइए जानें फ्रिज से कॉकरोच को कैसे भगाएं?
बोरिक एसिड से भगाएं कॉकरोच
आसानी से फ्रिज में छिपे कॉकरोच का खात्मा करने के लिए आप बोरिक एसिड की मदद ले सकते हैं। ये एक बेहतरीन क्लीनर के तौर पर भी काम करता है। इसके लिए सबसे पहले अपने फ्रिज को खाली करें। सारी बर्फ को पिघला लें और फिर उसमें बोरिक एसिड का छिड़काव करके उसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। बाद में फ्रिज की सफाई अच्छे से कर लें। इसका हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने पर आपको कीड़ों से राहत मिल सकती है।
बेकिंग सोडा और विनेगर
बेकिंग सोडा और विनेगर का मिश्रण कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं होता। इसकी मदद से आप घर के किसी भी कोने में छिपे हुए कीड़ों को भगा सकते हैं। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए 4 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और बराबर मात्रा में विनेगर मिला लें। इसका गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इसे फ्रिज के रबड़ और बाकी सभी हिस्सों पर अच्छे से लगाएं। इसे लगाकर छोड़ दें। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।
तेज पत्ते से भगाएं कॉकरोच
तेज पत्ते की तेज महक से कॉकरोच बहुत दूर भागते हैं। इसकी मदद से फ्रिज में छिपे कीड़ों का खात्मा भी आसानी से किया जा सकता है। अगर इन कॉकरोचों को समय पर ना रोका जाए, तो ये आपके घर में बैक्टीरिया फैला सकते हैं। इनका खात्मा करने के लिए 5-6 तेज पत्ता लें। इसे पानी में उबाल लें। 15 मिनट धीमी आंच पर उबालने के बाद इसे ठंडा करके स्प्रे बॉटल में डालें। फ्रिज में 3 दिन में एक बार इसे छिड़कें और नियमित तौर पर सफाई करें।
यह भी देखें- फ्रिज से नहीं निकलेगा एक भी कॉकरोच अगर करेंगी ये 3 काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Meta AI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों