मानसून के मौसम में केवल बीमारियां ही नहीं अन्य तरह की समस्याएं भी होती हैं। इस दौरान मौसम में नमी होने के कारण घर से बदबू भी आने लगती है। बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगे रूम फ्रेशनर की जरूरत नहीं है। आप कुछ चीजों के उपयोग से बदबू को दूर कर सकती हैं।
मानसून के मौसम में नमी के कारण घर में बदबू आने लगती है। ऐसे में आपको सिरका का उपयोग करना चाहिए। सिरका एक नेचुरल क्लीनर के रूप में काम करता है। इसमें एसिड पाया जाता है। गंदी बदबू से छुटकारा पाने के लिए सिरका काम आएगा। बस एक स्प्रे बोतल में सिरका के साथ पानी मिला लें। अब इसे पूरे घर में स्प्रे कर दें।
गद्दे और कपड़ों में से ज्यादा बदबू आती है। इसलिए इन पर स्प्रे करना न भूलें। ऐसा करने से बदबू कम हो जाएगी। इसके अलावा, आप चाहें तो केवल एक बड़े बर्तन में सिरका डालकर इसे घर के किसी कोने में रख सकती हैं।
नीम की पत्तियां सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती हैं। आप घर से बदबू से निजात पाने के लिए नीम की पत्तियों का उपयोग कर सकती हैं। बस अलमारी, बेड के नीचे और घर के कोनों में टहनी समेत नीम की पत्तियां रख दें। अलमारी में नीम की पत्तियां रखने से कपड़ों पर फंग्स नहीं लगता है, क्योंकि नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। (क्लीनिंग से जुड़े हैक्स)
इसे भी पढ़ें: घर से आती है Bad Smell, तो इन फूड हैक्स की मदद से इसे महकाएं
क्लीनिंग के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड बेहद काम आता है। यह केमिकल है, जिसके उपयोग से दाग से लेकर बदबू तक से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर मानसून के मौसम में आपके घर से मिट्टी की बदबू आती है, तो इसके लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस एक स्प्रे बोतल में एक भाग केमिकल और 2 भाग पानी मिक्स करें। अब इसे पूरे घर में स्प्रे कर लें। कुछ ही देर में बदबू कम होने लगेगी।
इसे भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से घर में आने वाली स्मेल को करें हैंडल
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।