वाइट कपड़ों पर किसी भी चीज का दाग लग जाएं तो यह हमारे पूरे कपड़ों को गंदा कर देता है। वही छोटे बच्चे अक्सर स्कूल में केचप लेकर जाते हैं और अपने वाइट कपड़े पर केचप का दाग लगा लेते हैं। इन दागों से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान हैक्स की मदद आप भी ले सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे वाइट कपड़ों पर लगे केचप के दाग को मिनटों में निकाल सकती हैं।
केचप के दाग जिस भी जगह पर लगा है आपको उस जगह पर शैंपू डालना है और ब्रश की मदद से कपड़े को हल्के हाथों से रगड़ना है। ऐसे में आपके कपड़े पर लगा केचप का दाग मिनटों में निकल जाएगा। ध्यान रखें कि पतले कपड़ो को हार्ड ब्रश की मदद से साफ नहीं करना चाहिए।
टूथपेस्ट में सोडियम लॉरेल सल्फेट मिलाया जाता है। ऐसे में यह दातों के साथ आपके कपड़ों की भी अच्छे तरीके से सफाई कर सकता है। अगर आपके सफेद कपड़ों पर केचप के दाग लग गया है तो उसे निकालने के लिए आपको टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। टूथपेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं कुछ देर रहने दे। फिर ब्रश की मदद से पूरे कपड़े की सफाई करें।
इसे भी पढ़ें : सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
नेल पेंट रिमूवर से आपने अभी तक अपने नाखुन का पेंट कलर निकाला होगा। हालांकि इसकी मदद से कपड़ों पर लगा केचप का दाग भी आप आसानी से निकाल सकती हैं। केचप के दाग को निकालने के लिए आपको दाग वाली जगह पर नेल पेंट रिमूवर को लगाना होगा। इसके बाद आपको गीले कपड़े की मदद से सफेद कपड़े को साफ करना होगा। ऐसे में आपको कपड़ा चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें : Cleaning Tips: सफेद कपड़ों पर लगे दाग को सिर्फ गर्म पानी से कर सकती हैं साफ, जानिए कैसे?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।