टॉयलेट का नल हो या हैंड जेट शॉवर, यह ऐसी चीजें हैं, जो हर दिन इस्तेमाल होती है। इसलिए एक न एक दिन ऐसा जरूर आता है, जब इनमें दिक्कत आने लगती है। टॉयलेट हैंड जेट शॉवर में अक्सर लोगों को पानी के लीकेज की समस्या ज्यादा होती है। कई बार जहां से आप शॉवर को दबाते हैं, वहां से पानी लीक होता है। वहीं की बार बिना दबाए भी स्प्रे के जाली वाले हिस्से से हमेशा पानी गिरता रहता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको टॉयलेट हैंड जेट शॉवर घर पर ही ठीक करने के आसान टिप्स बताएंगे, इसे फॉलो करने पर आपको खर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टॉयलेट हैंड जेट शॉवर ठीक करने का आसान तरीका
अगर आप बिना खर्चे के हैंड जेट शॉवर ठीक करना चाहते हैं, तो इसे आप घर की कुछ चीजों से ठीक कर सकते हैं। कई बार टॉयलेट हैंड जेट शॉवर दबाने पर जहां से आप इसे दबा रहे हैं, वहां हैंडल से ही पानी निकलने लगता है। ऐसा तब हो सकता है, जब हैंड जेट शॉवर के अंदर की कोई चीज बार-बार दबाने की वजह से अपनी जगह से हिल जाती है।
आप चाहें, तो इसे खोल कर ठीक कर सकते हैं। लेकिन अगर यह समस्या फिर भी बनी रहती है, तो जहां से पानी लीक हो रहा है, वहां पर आप पॉलीथिन की बॉल बनाकर घुसा दें। ऐसा करने से जब आप हैंड जेट शॉवर के क्लीप को दबाएंगे, तो पानी लीक नहीं होगा। क्योंकि लीकेज वाली जगह पर आपने पॉलीथीन घुसाया है।
इसे भी पढ़ें- 7 रुपये की इस एक चीज से साफ करें टॉयलेट हैंड जेट शॉवर
दूसरा तरीका
टॉयलेट हैंड जेट शॉवर में हो सकता है कि कहीं गंदगी फंसी हो। इसकी वजह से भी पानी लीक की समस्या हो सकती है। जब किसी चीज में गंदगी फंसी होती है और आप इसमें पानी का प्रेशर डालते हैं, तो पानी बाहर निकलने के लिए जगह ढूंढता है।
इसलिए जब आप स्प्रे को दबाते हैं, तो पानी के तेज फ्लो को बाहर निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाती, क्योंकि इसमें गंदगी फंसी होती है। इसी वजह से वह हैंडल की तरफ से लीक होने लगता है। इसलिए हो सकता है कि आपके टॉयलेट हैंड जेट शॉवर में भी यही दिक्कत हो, इसलिए आप इसे साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें- शावर या हैंड जेट से पानी आ रहा है स्लो, इस छोटी सी ट्रिक से करें उसे ठीक
तीसरा तरीका
अगर टॉयलेट हैंड जेट शॉवर के नल वाले हिस्से पानी निकल रहा है, तो आप नीचे से कनेक्शन बंद कर सकते हैं। यूज करने के बाद आप हमेशा पाइप के नीचे वाले कनेक्शन से इसे बंद कर दें। इसके अलावा आप चाहें, तो मार्केट से नया हैंड जेट शॉवर खुद भी लाकर लगा सकते हैं। इसे लगाना बेहद आसान होता है, क्योंकि इसका केवल आगे वाला ही हिस्सा बदलना होता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों