herzindagi
easy hacks to decorate home

Home Decor: कलरफुल पुराने कपड़ों की मदद से अपने घर को दें नया लुक

घर की सजावट भला किसे अच्छी नहीं लगती है। हम सभी इसके लिए कई तरीके आजमाते हैं और अपने आशियाने को बेहतर बनाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप पुराने कपड़ों की मदद से घर को नया लुक दे सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-04-10, 16:44 IST

अगर आपके घर में भी कलरफुल पुराने कपड़े मौजूद हैं तो आपको इसका दोबारा इस्तेमाल करके अपने घर को सजाना चाहिए। हम सभी के घर में कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल हम नहीं करते हैं।

अगर आपके घर में भी ऐसे कपड़े मौजूद हैं तो आपको इन कपड़ों की मदद से अपने घर सजाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने घर को पुराने कपड़ों की मदद से सजा सकती हैं।

डोर को सजाएं

पुराने कपड़ों की मदद से आप अपने घर के डोर को सजा सकती हैं। सबसे पहले आपको अपने डोर पर इन कपड़ों को लटकाना है फिर फेरी लाइट को दरवाजों पर लटका देना है। ध्यान रखें कि अलग- अलग कपड़ों का इस्तेमाल करें। इससे लुक काफी खास आएगा।

वॉल डेकोरेशन में करें इस्तेमाल

how to decorate house for wedding day

वॉल डेकोरेशन में भी आप इन पुराने कलरफुल कपड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अलग- अलग कपड़ों को आप दीवारों पर लटका दें। फिर फेरी लाइट्स की मदद से पूरे दीवार को सजाएं। इस तरीके से आप अपने घर को त्योहार या किसी फंक्शन के समय सजा सकती हैं। ऐसे में आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाएगी और पुराने कपड़ों का भी इस्तेमाल हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें- Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक

कलरफुल पुराने कपड़ों का कवर

आप इन कपड़ों की मदद से तकिया के लिए कवर भी बना सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। ऐसे में आपको अपने पुराने कपड़ों को तकिए के साइज में काटना चाहिए और तकिए के हिसाब से कवर तैयार करना चाहिए। इससे तकिए का कवर तैयार हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें- घर में करनी है शादी तो इस तरीके से सजाएं अपना आशियाना

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।