कई लोग बजट में शादी करना चाहते हैं। अगर आप भी बजट में शादी करना चाहती हैं तो आपको अपनी शादी घर में ही करनी चाहिए। घर में शादी करने के कई फायदे है और साथ ही काफी बचत भी हो जाती हैं। बैंक्वेट हॉल काफी महंगे बुक होते हैं। ऐसे में आप बैंक्वेट हॉल का पूरा किराया बचा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी शादी में अपना आशियाना सजा सकती हैं।
साड़ी या चुनरी से सजाए घर
आप साड़ी या चुनरी की मदद से भी अपने घर को मुख्य दरवाजों की सजावट कर सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। कोशिश करें की लाइट कलर की साड़ी को चुने और दरवाजों के पास ऊपर में लगवा दें। आजकल वेडिग वेन्यू में भी इस तरीके की सजावट होती हैं।
फूल से सजाएं अपना घर
पीले फूलों की मदद से आप चाहे तो अपने घर की सजावट कर सकती हैं। पीले फूल देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में आपको अपने घर को सजाने के लिए पीले फूलों की मदद लेना चाहिए। पीले फूलों की लड़ी को आप अपने घर के दरवाजों पर लगा सकती है। इसके अलावा आप अपने बालकनी और घर के अंदर भी पीले फूलों की मदद से आप अपने घर की सजावट करवाएं।
इसे भी पढ़ें :Wedding: शादी की डेट फाइनल करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
लाइट से सजाएं अपना घर
शादी वाला घर बिना लाइट्स के अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आपको अपने घर को लाइट की मदद से सजाना चाहिए। ऐसे में कोशिश करें की आप अपने घर में लाइट्स लगाएं। लाइट्स की मदद से आपका घर और भी खूबसूरत दिखेगा।(अपनी शादी को बनाना है यादगार तो लें इन टिप्स की मदद)
इसे भी पढ़ें :Wedding Special: दिल्ली में है शादी तो इंडियन से लेकर कॉन्टिनेंटल तक ऐसा रखें मेन्यू
मुख्य द्वार फूलों से सजाएं
आप चाहे तो गुलाब की फूलों की मदद से भी मुख्य द्वार को सजा सकती हैं। गुलाब के फूल काफी खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में अगर आप गुलाब के फूलों की मदद से घर की सजावट करती हैं तो आपको घर गुलाब की खुशबू की तरह महकने लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों