फ्रिज को भोजन स्टोर करने के लिए तो जरूरी है ही। साथ ही, यह हमारे घर की शोभा बढाने का भी काम करता है। पर, जब फ्रिज पुराना या गंदा हो जाता है, तो यह देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। हर बार नई फ्रिज खरीदना भी संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में, क्या आप भी कंफ्यूज होते हैं कि फ्रिज के लुक में बदलाव कैसे लाया जाए? अगर ऐसा है तो चलिए आज हम आपकी परेशानी को कम करते हैं। यहां हम फ्रिज को एक स्टाइलिश और आकर्षक लुक देने के कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करके आप मेहमानों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।
फ्रिज को सजाने का एक आसान और मजेदार तरीका है- इसमें मैग्नेट वाली तस्वीरें चिपकाना। आपको मार्केट में इस तरह के कई पिक्चर्स जैसे कि जानवर, भोजन, कार्टून आदि मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद की डिजाइन या थीम के साथ मैग्नेट वाले स्टिकर खरीदकर फ्रिज पर लगा सकते हैं।
अपने फ्रिज को एक नया रूप देने के लिए आप वॉलपेपर या स्टिकर का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने हिसाब से पैटर्न या डिजाइन चुन सकते हैं। अगर फ्रिज का रंग कहीं पर फीका या ज्यादा गंदा हो गया हो, तो वहां पर उसे चिपका सकते हैं। इससे आपका फ्रिज बिल्कुल अलग और यूनिक दिखेगा।
यदि आप फ्रिज का एक ही रंग देखकर बोरियत महसूस करने लगे हैं, तो आप इसे अलग तरीके से पेंट या इसपर थोड़ी प्रिंट भी करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-फ्रिज की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
फ्रिज को खूबसूरत दिखाने और इसे गंदे होने से बचाने के लिए आप इसपर कवर भी लगवा सकते हैं। फ्रिज कवर आपको मार्केट में या ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। बाद इसके दाम की करें तो यह आपको 150 से 300 रुपये की रेंज में मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ खाना ही नहीं, इन चीजों को भी फ्रिज में रखने से होता है फायदा
अपने फ्रिज को सजाने के लिए आप सजावटी सामानों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि फूलदान या छोटी-छोटी मूर्तियां आदि को आप फ्रिज के टॉप पर रख सकती हैं। बस यह ध्यान रखें कि आप ऐसे सामान का उपयोग करें, जो आपके फ्रिज पर सुरक्षित रूप से रखे जा सके और गिरने की संभावना न हो।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में फ्रिज नहीं कर रहा है ठीक से काम, तो हो सकते हैं ये कारण
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Amazon, jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।