माता पिता और बच्चों का रिश्ता बहुत गहरा और मजबूत होता है। इस रिश्ते में थोड़ी बहुत नोक झोक भी होती रहती है। ऐसे में मम्मी-पापा का बच्चे को टोकना कई बार बच्चों के फायदे के लिए होता है, लेकिन हर छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को रोकना-टोकना सही नहीं होता है।इससे कई बार बच्चे परेशान होने लगते हैं और कुछ बच्चे अपने माता पिता से दूर होने लगते हैं।
इन 5 तरीकों से समझाएं अपनी फीलिंग्स
अगर आपके मम्मी पापा भी आपको हर छोटी बात पर बहुत ज्यादा टोकते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसे 5 तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने पेरेंट्स को अपनी फीलिंग्स समझा सकती हैं। इससे आपका रिश्ता भी आपके माता पिता के प्रति मजबूत बनेगा।
1। सही समय और जगह चुनें
जब भी आप अपने पेरेंट्स से बात करें तो उनसे बात करने के लिए सबसे पहले सही समय और सही जगह चुनें। आप अपने पेरेंट्स को अपनी फीलिंग ऐसे समय पर भूलकर भी ना बताएं, जब वे ग़ुस्से में हो या उनका बात करने का मूड ना हो। आप उनसे शांति से अकेले में बात कर सकती हैं।
2। माता पिता को भरोसा दिलाएं और समझाएं
आप अपने माता पिता को इस बात का भरोसा दिला सकते हैं, की कभी भी आप उनके खिलाफ जाकर कोई काम नहीं करेंगे और हमेशा उनकी आज्ञा का पालन करेगी लेकिन माता पिता को भी बच्चे को उनकी उम्र के हिसाब से छूट देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:PG गर्ल्स के लिए बजट-फ्रेंडली रूम डेकोर आइडियाज, हर कोई पूछेगा की खूबसूरती का राज
3। अच्छे और बुरे की परख
अगर आपके माता पिता आपको बहार जाने पर रोक टोक लगा रहे हैं या आपके दोस्तों से मिलने से रोक रहे हैं, तो आप अपने माता पिता को समझा सकते हैं कि आपके बहार जाने का कारण क्या है और आपके दोस्त कैसे हैं। आप उन्हें समझाओ की आप खुद अच्छे और बुरे की परख कर सकते हैं।
4। समय पर अपने माता पिता को जानकारी दें
आप अपने माता पिता से प्रॉमिस कर सकते हैं, की आप उन्हें सब सही सही और हर चीज की जानकारी देंगे। क्योंकि कई बार माता-पिता इसलिए भी टोकते हैं क्योंकि बच्चे उन्हें झूठ बोल देते और समय पर जानकारी भी नहीं देते हैं। ऐसे में आप भरोसा बनवाएं।
5।अपनी दिनचर्या के बारे में बात करें
आप अपने माता पिता के साथ समय बिताएं और उन्हें अपनी योजनाओं के साथ साथ महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में भी जरूर बताएं। इससे भी आपके माता पिता आपकी भावनाओं को समझेंगे और आप पर जबरजस्ती की रोक टोक नहीं लगाएंगे।
याद रखिए आप अपने माता पिता से नाराज होने के बजाय उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बता सकते हैं। हो सकता है आपके माता पिता को आपकी बात समझने में थोड़ा समय लग जाएं, लेकिन आप अपनी कोशिश को कायम रखें और सही तरीके से अपनी फीलिंग्स बताएं। धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपके माता पिता आपकी बात को जरूर समझेंगे।
यह भी पढ़ें: बच्चों के कपड़े रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 तरह की लेटेस्ट अलमीरा, कमरे के लुक को बना देगी और खास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों